Monday, 19 October 2026
BREAKING
• कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस • अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’ • वाराणसी में भीषण सड़क हादसा : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल • टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस • 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

पंजाब

सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस की एकजुटता फिर सवालों के घेरे में, हाईकमान के अलग-अलग पहुंचने से छिड़ी चर्चा

Updated on Sunday, July 26, 2026 20:04 PM IST

बरनाला : बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध तो दर्ज कराया, लेकिन पूरे घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी एकजुटता को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए। हालांकि पार्टी का पूरा हाईकमान बरनाला पहुंचा, लेकिन सभी बड़े नेता एक ही समय और एक ही मंच पर नजर नहीं आए, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

सुबह मीडिया को जारी किए गए आधिकारिक संदेश में बताया गया था कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा तथा अन्य वरिष्ठ नेता सुबह 10 बजे विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के निवास पर पहुंचेंगे और वहां से सफाई कर्मचारियों के धरने में शामिल होंगे। इस संदेश के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस का पूरा नेतृत्व एकजुट होकर सफाई कर्मचारियों के समर्थन में खड़ा दिखाई देगा।

सुबह के कार्यक्रम में राजा वड़िंग की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय
निर्धारित समय पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा और अन्य वरिष्ठ नेता सफाई कर्मचारियों के धरने में पहुंचे तथा पीड़ित कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। हालांकि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस दौरान मौजूद नहीं थे, जिससे राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

धरने का कार्यक्रम समाप्त होने और अन्य नेताओं के लौटने के बाद शाम के समय अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बरनाला पहुंचे। उन्होंने घायल सफाई कर्मचारियों का हालचाल जाना, उनके परिवारों से मुलाकात की और बाद में कैंडल मार्च में भी शामिल हुए।

राजा वड़िंग ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
पीड़ित सफाई कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपनी ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उनकी इस घोषणा का सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों ने स्वागत किया। स्थानीय लोगों के बीच यह बात भी चर्चा का विषय रही कि कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भले ही अपना समर्थन व्यक्त किया, लेकिन मौके पर किसी अन्य नेता ने आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की।

समर्थक नेताओं की मौजूदगी ने भी खींचा ध्यान
राजनीतिक जानकारों की नजर एक और पहलू पर भी रही। जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा और अन्य नेता धरने में मौजूद थे, उस समय राजा वड़िंग के करीबी माने जाने वाले कई स्थानीय नेता वहां दिखाई नहीं दिए। इनमें पूर्व चेयरमैन मक्खन शर्मा, वरिष्ठ महिला नेता बीबी सुरिंदर कौर बालियां, पूर्व जिला अध्यक्ष जगजीत धौला, पूर्व युवा अध्यक्ष गुरकीमत सिद्धू, एससी विंग पंजाब के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह लक्की पखो तथा महिंदर पाल पखो सहित अन्य नेता शामिल थे। ये सभी नेता शाम को राजा वड़िंग के साथ सफाई कर्मचारियों के पास पहुंचे और कैंडल मार्च में हिस्सा लिया।

एक मंच की उम्मीद, कार्यक्रम दो चरणों में बंटा
सुबह जारी संदेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों को उम्मीद थी कि पार्टी का पूरा नेतृत्व एक ही मंच से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा। लेकिन दिन का कार्यक्रम दो अलग-अलग चरणों में होने से कई सवाल खड़े हो गए। हालांकि किसी भी नेता ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं लगातार जारी रहीं।

सफाई कर्मचारियों का मुद्दा बना बड़ा राजनीतिक विषय
सफाई कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट का मामला अब प्रदेश स्तर का राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। विभिन्न राजनीतिक दल सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सफाई कर्मचारी न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। पूरे घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस ने पीड़ित कर्मचारियों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की, लेकिन हाईकमान के अलग-अलग समय पर पहुंचने और स्थानीय नेताओं की बंटी हुई मौजूदगी ने पार्टी के अंदरूनी तालमेल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इस मुद्दे को किस तरह आगे बढ़ाती है और सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर क्या रणनीति अपनाती है।

 

Have something to say? Post your comment
परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

: परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

: अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

: झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

: भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

: एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

: हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

: पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

X