Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता

Updated on Sunday, July 26, 2026 20:08 PM IST

चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल में लगातार बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही प्रयोग फाउंडेशन तथा सर्व प्रेम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को सुखना लेक पर ध्वनि-द पीस प्रोजेक्ट के माध्यम से साइलेंट वॉक का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक शहर वासियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के कई प्रख्यात चिकित्सक, बुद्धिजीवी, आईटी प्रोफेशनल तथा युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूक किया गया। साइलेंट वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां ली और मुंह में उंगली रखकर शोर न करने के संबंध में फ्लैश मॉब का आयोजन किया। इस अवसर पर सुखना झील परिसर में ही ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें यहां आने वाले लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर करके ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस अवसर पर सुनील गगनेजा ने शांति की ताकत दिखाने के लिए एक छोटे से मेडिटेशन सत्र का भी आयोजन किया।

सर्वप्रेम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.प्रेम ओझा तथा संस्थापक सदस्य रोमिका वढेरा ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण तेजी से बढ़ रही समस्या है। इस समस्या के प्रति समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई गई तो यह आने वाले समय में घातक रूप ले सकता है। आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुखना पर आने वाले लोगों को ध्वनि प्रदूषण के बारे में बताकर इस अभियान में शामिल करना था। यह शहर का शांत क्षेत्र माना जाता है। यहां बर्ड पार्क आदि भी है लेकिन ध्वनि प्रदूषण के कारण शहर की शांति भंग हो रही है।

प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। आने वाले समय में पीजीआई चंडीगढ़ तथा जीएमसीएच 32 के बाहर भी ह्यूमन चेन बनाकर ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ.कविता शर्मा, संजय ओझा, आराधना ओझा, प्रदीप समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X