Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

Commonwealth Games 2026: पदक जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को सराहा

Updated on Monday, July 27, 2026 13:18 PM IST

कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों का पदकों का सिलसिला शुरू हो गया है। जहां खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं वहीं देशभर से बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मीराबाई चानू को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने ऋषिकांत सिंह चनंबमक और झंडू कुमार को सराहा है। इन एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। फिलहाल भारत की झोली में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल है।

रविवार को ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ उन्होंने गेम्स और कॉमनवेल्थ स्नैच रिकॉर्ड भी तोड़े। मीराबाई चानू ने कुल 190 किग्रा भार (85 स्नैच और 105 क्लीन एंड जर्क) उठाया। नाइजीरिया की सिल्वर मेडलिस्ट रूथ असुकुओ न्योंग कुल 168 किग्रा वजन (75 स्नैच और 93 क्लीन एंड जर्क) उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। मलेशिया की आइरीन हेनरी ने कुल 167 किग्रा (77 स्नैच और 90 क्लीन एंड जर्क) ब्रॉन्ज मेडल जीता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) इवेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अद्भुत साहस, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया है। उनकी यह शानदार उपलब्धि देश भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उनकी निरंतर सफलता की कामना करती हूं।”

दूसरी तरफ, वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऋषिकांत ने स्नैच में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन किया। ऋषिकांत मलेशिया के बिन कस्डन मोहम्मद अनिक (273 किलोग्राम) के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जबकि केन्या के जोशुआ अमूंगा मबोया (260 किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इससे पहले, पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में झंडू कुमार ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

दोनों एथलीट्स को मेडल जीतने पर बधाई देते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर ऋषिकांत सिंह चनंबम और पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर झंडू कुमार को हार्दिक बधाई। उनके शानदार प्रदर्शन और अटूट संकल्प ने देश का मान बढ़ाया है। मैं भविष्य में उन दोनों की और भी बड़ी उपलब्धियों की कामना करती हूं।”

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर मीराबाई चानू को बधाई देते हुए लिखा, “भारत के लिए गर्व का सुनहरा पल। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर शानदार मीराबाई चानू को बधाई। इस यादगार उपलब्धि ने इतिहास में आपका नाम भारत की पहली ऐसी वेटलिफ्टर के तौर पर दर्ज कर दिया है, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई है। आपकी जीत ने पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ा दी है।”
ऋषिकांत सिंह को मेडल जीतने पर बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने पर ऋषिकंत सिंह चनंबम को बधाई। आपने अपनी जीत से देश का मान बढ़ाया है। सफलता हमेशा आपके साथ रहे।”

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X