Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टिंग ऋषिकांत सिंह को सिल्वर, पीएम मोदी और पूरे देश को समर्पित किया मेडल

Updated on Monday, July 27, 2026 13:20 PM IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रविवार को पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में ऋषिकांत सिंह चनंबम ने भारत को सिल्वर मेडल जिताया। ऋषिकांत ने रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन करने के बाद अपना ऐतिहासिक मेडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करते हुए भारतीय खेलों के लिए सरकार के समर्थन को इसका श्रेय दिया।

पोडियम पर जगह बनाने के बाद ‘ ऋषिकांत ने कहा, “मैं यह सिल्वर मेडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे देश को समर्पित करता हूं। मैंने बहुत कड़ी मेहनत की और आज सिल्वर मेडल जीता। मैं बहुत खुश हूं। आज जो मेडल मैंने जीता है, वह सिर्फ मेरा नहीं है; यह सभी का है, पूरे भारत का है। उन सभी का जिन्होंने मेरा साथ दिया—भारत सरकार, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन, सपोर्टिंग स्टाफ और मेरे दोस्तों का ग्रुप… यह सभी के लिए है।”

मणिपुर के ऋषिकांत ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। मलेशिया के बिन कस्डन मोहम्मद अनिक ने कुल 273 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड जीता, जबकि केन्या के जोशुआ अमूंगा मबोया (260 किलोग्राम) ने पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया।

ऋषिकांत ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके सफर में योगदान दिया, खासकर उनके कोच का। उन्होंने कहा, “मैं अपने गुरु विजय शर्मा का नाम लेना चाहूंगा। उन्होंने हमें सिखाया कि कैसे मुकाबला करना है और कैसे ट्रेनिंग करनी है। मुझे अपनी ट्रेनिंग को लेकर कोई शक नहीं था। मेरा पूरा ध्यान इसी पर था… सबसे पहले, मैं इसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करता हूं क्योंकि उन्होंने हमारे खेलों को बहुत बढ़ावा दिया है।”

वहीं, केन्या के वेटलिफ्टर जोशुआ अमूंगा म्बोया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद ‘आईएएनएस’ से कहा, “यह मेडल मेरे लिए बहुत अहम था, क्योंकि केन्या की वेटलिफ्टिंग टीम को कॉमनवेल्थ मेडल जीते हुए काफी समय हो गया था। इसलिए मैं इस पर पूरा ध्यान दे रहा था, क्योंकि यह मेरा पहला कॉमनवेल्थ कॉम्पिटिशन था। मैं इसे जीतने के लिए बहुत उत्साहित था। तमाम चुनौतियों और संघर्षों के बावजूद, यही मेरा मिशन था।”

उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, “यह एक बड़ी उपलब्धि है। असल में, केन्या में वेटलिफ्टिंग के लिहाज से यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि अभी तक यह केन्या का पहला मेडल है। केन्या की तरफ से मेडल जीतने वाला मैं पहला खिलाड़ी हूं। इसलिए यह मेरे और पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुकाबला बहुत कठिन था। यह आसान नहीं था। सच कहूं तो मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन वह भारतीय खिलाड़ी, मुझे लगता है कि वह मुझसे सिर्फ चार किलोग्राम आगे थे, और अगली बार उन्हें हराने के लिए मुझे उस पर काम करना होगा। इसलिए मुझे ट्रेनिंग करनी होगी। हमारी सरकार और केन्या की नेशनल ओलंपिक कमिटी हमें बहुत सपोर्ट कर रही है। हालांकि, मुझे ओलंपिक स्कॉलरशिप मिली हुई है, लेकिन मैं केन्याई सरकार से बहुत खुश हूं क्योंकि वे एथलीट के तौर पर हमें बहुत सपोर्ट कर रहे हैं।”

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X