Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गर्व

Updated on Tuesday, July 28, 2026 13:41 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों शर्मिला धनकड़, सर्वेश कुशारे और वल्लुरी अजय बाबू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली शर्मिला धनकड़ की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि शर्मिला ने 9.81 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया और कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में भारत के 20 साल के स्वर्ण पदक के इंतजार को समाप्त कर दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “ग्लासगो में इतिहास रच दिया गया है। महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में शानदार स्वर्ण पदक और सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने पर शर्मिला को हार्दिक बधाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स के स्वर्ण पदक का दो दशक लंबा इंतजार खत्म हुआ है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पुरुष हाई जंप में रजत पदक जीतने वाले सर्वेश कुशारे की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सर्वेश का दृढ़ संकल्प और निरंतरता प्रेरणादायक है।

उन्होंने लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष हाई जंप में शानदार रजत पदक जीतने पर सर्वेश कुशारे को बधाई। उनका संकल्प और निरंतरता काबिल-ए-तारीफ है। भारत को उन पर गर्व है। भविष्य के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भारोत्तोलन में पुरुष 79 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाले वल्लुरी अजय बाबू की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अजय बाबू ने रजत पदक जीतने के साथ स्नैच स्पर्धा में नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि। वल्लुरी अजय बाबू ने पुरुष 79 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने स्नैच स्पर्धा में नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। उन्हें हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन देश के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X