Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

हॉकी इंडिया ने किया एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथों में कमान

Updated on Wednesday, July 29, 2026 14:26 PM IST

नई दिल्ली हॉकी इंडिया ने बुधवार को जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन टीम की कप्तानी करेंगे। भारत के सबसे अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों में शामिल और देश के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को टीम में अनुभव और संतुलन देने के लिए शामिल किया गया है। टीम में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं का मिश्रण है। भारतीय टीम की नजर 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में जीते गए स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव करने पर होगी।

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी मोहित एचएस और सूरज करकेरा संभालेंगे। डिफेंस यूनिट में जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच शामिल हैं।भारत की मिडफील्ड में राजिंदर सिंह, राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद होंगे, जबकि फॉरवर्ड लाइन में दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक शामिल हैं।

भारत को पूल ए में मेजबान जापान, कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का विजेता लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा। टीम की घोषणा करते हुए मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने टूर्नामेंट और टीम के लक्ष्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय टीम बहुत अनुभवी है। हम जापान में खेलने की चुनौती के लिए तैयार हैं, जहां विजेता लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई करेगा और एक टीम और एक देश के तौर पर यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।"

कप्तान हरमनप्रीत ने टीम की मजबूती पर भरोसा जताया और अपने साथियों से अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए खुलकर खेलने को कहा। उन्होंने कहा, "चाहे युवा खिलाड़ी हों या सीनियर खिलाड़ी, मुझे सभी खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है कि वे मिले मौकों का सही इस्तेमाल करेंगे। मुख्य लक्ष्य दबाव न लेना, खेल का आनंद लेना और अपनी जिम्मेदारियों को समझना है।"

छह-छह टीमों के दो पूल में बंटी 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। सभी मैच काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद पूल ए के बाकी मैचों में उसका सामना श्रीलंका (22 सितंबर), कोरिया (24 सितंबर), मेजबान जापान (26 सितंबर) और बांग्लादेश (28 सितंबर) से होगा।

एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड:

गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X