Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं', सिल्वर मेडल जीतने पर बोलीं हरजिंदर कौर

Updated on Wednesday, July 29, 2026 14:29 PM IST

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में एक और मेडल डाला। उन्होंने 69 किलोग्राम वर्ग में कुल 227 किलोग्राम का भार उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हरजिंदर का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने स्नैच में 101 किलो का भार उठाकर अच्छी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क राउंड में 126 किलो का भार उठाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। मेडल जीतने के बाद हरजिंदर ने 'समाचार एजेंसी' के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "मैं सिल्वर मेडल जीतकर और अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। ट्रेनिंग में मैंने 'क्लीन एंड जर्क' राउंड में इससे भी ज्यादा भार उठाया है, लेकिन फिर भी मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। मैं खुश हूं कि मैंने अपनी सभी छह लिफ्ट पास की है और मुझे अच्छा लग रहा है।"

भारतीय महिला वेटलिफ्टर ने आगे कहा, "मैं इस बार सोचकर आई थी कि मुझे इस बार अपने मेडल का रंग बदलना है और दूसरी बात यह थी कि मैंने सोचा था कि मुझे लिफ्टिंग अच्छी करके आनी है। मैंने आज अच्छी लिफ्टिंग की है। मैं अपने इस मेडल को परिवार को समर्पित करना चाहती हूं। मुझे अपने परिवार और भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने बहुत सपोर्ट दिया है और उनकी वजह से ही हम यहां तक पहुंचे हैं। मेरा जब भी कहीं पर मेडल आता है, तो मैं अपनी मां को कॉल करती हूं और आज भी मैंने उन्हें ही सबसे पहले कॉल किया है। वो मेरी प्रतियोगिता के कारण पिछले कुछ दिन से निराश थीं। उन्होंने मुझे मेडल जीतने पर बधाई दी।"

कनाडा की शार्लेट सिमोन्यू ने स्नैच में 108 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 132 किग्रा सहित कुल 240 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की न्या फीबे हेमैन ने कुल 218 किग्रा ( स्नैच में 97 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 121 किग्रा) का वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X