Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

सेमीफाइनल में पहुंचकर जादुमणि ने किया भारत का एक और मेडल पक्का, बोले- गोल्ड जीतना लक्ष्य

Updated on Wednesday, July 29, 2026 14:30 PM IST

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। जादुमणि सिंह ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है। जादुमणि का कहना है कि उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतकर जाना है। जादुमणि ने 55 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जाम्बिया के म्वेंगो म्वाले को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराया। उन्होंने एक के बाद एक पंच लगाए और विपक्षी मुक्केबाज को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के साथ-साथ कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।

क्वार्टर फाइनल में मिली जीत पर जादुमणि ने 'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "यह मेरा पहला कॉमनवेल्थ गेम्स है और मेडल जीतकर मैं बहुत खुश हूं। मेरा प्रतिद्वंद्वी एक मजबूत मुक्केबाज था, जिसमें अच्छी ताकत थी और वह जोरदार मुक्के मारता है; इसलिए मैंने पूरे दिन उसके वीडियो देखे और यह समझा कि मुझे मुकाबले में कैसे खेलना चाहिए। मैंने अपने कोचों के साथ मिलकर बात की थी कि हमें इस मुक्केबाज के खिलाफ कैसे खेलना है। हमने जो विश्लेषण किया था वो इस मुकाबले में सफल भी रहा।"

जादुमणि ने आगे कहा, "मैं जब भारत से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने आया था, तभी मैंने सोचा था कि इस बार सिर्फ मेडल नहीं, बल्कि गोल्ड मेडल लेकर जाऊंगा। मैं अपने इस मेडल को मेरे अंकल, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), भारत और अपने कोचों को समर्पित करूंगा।"

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन मुक्केबाजी में भारत ने तीन मेडल पक्के हुए। जादुमणि के साथ-साथ प्रीति पवार और प्रिया घंघास ने भी सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर दिया है। प्रीति ने आयरलैंड की मुक्केबाज निकोल क्लाइड को 5-0 से हराया, जबकि प्रिया ने स्कॉटलैंड की नियाम मिशेल को 4-1 से मात दी।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X