Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Updated on Friday, July 31, 2026 15:17 PM IST

मिलान फुटबॉल इतिहास के सबसे बेहतरीन डिफेंडरों में से एक माने जाने वाले इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का बीमारी से जूझने के बाद 66 साल की उम्र में निधन हो गया। सेरी ए फुटबॉल क्लब ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। सात बार बैलन डी'ओर के लिए नॉमिनेट हुए और 1989 में मार्को वैन बास्टेन के बाद दूसरे स्थान पर रहे एसी मिलान और इटली की राष्ट्रीय टीम के इस पूर्व डिफेंडर को आईएफएफएचएस की 20वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों की सूची में 33वां स्थान मिला था। उन्हें 2013 में इटैलियन फुटबॉल हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।

बरेसी ने 81 मुकाबलों में इटली का प्रतिनिधित्व किया। वह इटली की उस का हिस्सा थे जिसने स्पेन में 1982 का फीफा विश्व कप जीता था। हालांकि वह टूर्नामेंट के दौरान खेले नहीं थे। 12 साल बाद, उन्होंने अमेरिका में 1994 फीफा विश्व कप के फाइनल में इटली की कप्तानी की। टूर्नामेंट के दौरान घुटने की चोट से उबरने के बावजूद, ब्राजील के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने यादगार प्रदर्शन किया। इटली की ओर से उन्होंने तीन विश्व कप (1982, 1990 और 1994) और दो यूरोपीय चैंपियनशिप (1980 और 1988) में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने 81 मैच खेले और एक गोल किया।

इटली फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष जियोवानी मालागो ने कहा, "इटैलियन फुटबॉल ने अपने एक दिग्गज को खो दिया है। एक असाधारण चैंपियन जिसने अपने पूरे करियर में केवल इटली और एसी मिलान की जर्सी पहनी। हम उन्हें उस सम्मान के साथ याद करेंगे जिसके वे हकदार हैं, खासकर राष्ट्रीय टीम के आगामी मैचों के दौरान; वह टीम जिसके लिए उन्होंने हमेशा असाधारण समर्पण दिखाया और जो टीम के सबसे शानदार प्रतीकों में से एक बने।" एसी मिलान की ओर से बरेसी ने 20 सीजन खेले और छह स्कुडेट्टी (इटैलियन लीग खिताब), तीन यूरोपीय कप, दो इंटरकांटिनेंटल कप, दो यूईएफए सुपर कप और चार इटैलियन सुपर कप जीते।

एसी मिलान ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "एसी मिलान की जान और पहचान रहे व्यक्ति के निधन की खबर देना बहुत मुश्किल है। हालांकि, क्लब के सभी लोगों और सभी मिलानिस्टी (मिलान के प्रशंसकों) को फ्रेंको बरेसी की यादों को जिंदा रखना होगा। हमें मजबूत रहना होगा और इस बेहद दुखद समय में भी अपनी पूरी ऊर्जा जुटानी होगी। हमने फ्रेंको बरेसी को सैन सिरो में भरे स्टेडियम में उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति के कुछ ही महीनों बाद खो दिया; यह मिलान विंटर ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह का मौका था, जिसे उन्होंने दुनिया के मंच पर यादगार बनाने में मदद की थी।"

1997 में फ्रेंको बरेसी के रिटायरमेंट के बाद, मिलान ने क्लब में उनके बेमिसाल योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मशहूर नंबर 6 वाली जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया था। अक्टूबर 2020 से बरेसी क्लब के मानद उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे; वे मिलान से गहराई से जुड़े रहे और खिलाड़ियों व प्रशंसकों, दोनों को प्रेरित करते रहे।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X