Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

'स्कॉट ने बहुत अच्छा काम किया', नीदरलैंड का कप्तान बनने के बाद बोले बास डी लीडे

Updated on Saturday, August 01, 2026 19:11 PM IST

एम्स्टर्डम : नीदरलैंड के नए कप्तान बास डी लीडे ने पिछले चार सालों के दौरान टीम की बेहतरीन कप्तानी के लिए स्कॉट एडवर्ड्स की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड कप्तान के रूप में स्कॉट ने बहुत अच्छा काम किया।

रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के एक बयान में डी लीडे ने कहा, "स्कॉट ने हमारे कप्तान के तौर पर बहुत अच्छा काम किया है। वह एक साफ बातचीत करने वाले हैं और उन्होंने हमें अपनी काबिलियत पर भरोसा करना सिखाया। मुझे बहुत खुशी है कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि पिछले सप्ताह यूट्रेक्ट में वर्ल्ड कप क्वालिफायर के दौरान उनका प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा। खिलाड़ियों की ओर से, मैं पिछले चार सालों में स्कॉट की बेहतरीन कप्तानी के लिए धन्यवाद देता हूं।"

एडवर्ड्स ने कहा, "डच टीम का कप्तान बनना बहुत सम्मान की बात थी। मुझे लगता है कि मैं एक खिलाड़ी के तौर पर टीम को और भी बहुत कुछ दे सकता हूं। मैं कप्तान की भूमिका पूरे भरोसे के साथ बास डी लीडे को सौंप रहा हूं, जो नेशनल टीम के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर मुझ पर भरोसा कर सकते हैं।"

स्कॉट एडवर्ड्स ने जून 2022 में नीदरलैंड की कप्तानी संभाली थी। इस दौरान टीम ने 56 वनडे मैच खेले। इस दौरान टीम को 24 मैचों में जीत मिली थी। एडवर्ड्स की कप्तानी में वनडे विश्व 2023 में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

एडवर्ड्स ने 50 टी20 मैचों में नीदरलैंड की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में नीदरलैंड टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 तक पहुंची थी। इस दौरान टीम ने दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को हराया था। नीदरलैंड से हारकर दक्षिण अफ्रीका विश्व कप से बाहर हो गई थी।

4 साल टीम की कप्तानी के बाद हाल ही में एडवर्ड्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह टीम में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर बने रहेंगे। एडवर्ड्स के कप्तान पद से इस्तीफे के बाद ऑलराउंडर बास डी लीडे नया कप्तान बनाया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X