Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-20 में 12 दिवसीय यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज इंडक्शन प्रोग्राम का समापन

Updated on Saturday, August 01, 2026 19:52 PM IST

चंडीगढ़: सेक्टर-20 डी स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 12 दिवसीय स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम ऑन यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज (यूएचवी) का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का आयोजन 20 जुलाई से 1 अगस्त तक महाविद्यालय के यूएचवी सेल एवं पंजाब विश्वविद्यालय के यूएचवी सेल के संयुक्त तत्वावधान में यूजीसी और एआईसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 20 जुलाई को महाविद्यालय के डीन डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों को स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम तथा शिक्षा में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज की अवधारणा से परिचित कराया गया। इस दौरान मूल्य आधारित शिक्षा, समग्र विकास तथा समग्र विकास में शिक्षा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि निरंतर सुख और समृद्धि की मानवीय आकांक्षाएं समग्र शिक्षा का मूल उद्देश्य हैं।

आज आयोजित हुए समापन सत्र में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सपना नंदा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर यूएचवी विशेषज्ञ एवं इंडो ग्लोबल कॉलेज, मोहाली के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जीवन में मानवीय मूल्यों के व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मूल्य आधारित शिक्षा, समग्र विकास, स्वस्थ जीवनशैली, मानवीय संबंध, आत्मविश्वास, सहकारिता, कृतज्ञता, पारस्परिक विश्वास तथा जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों से परिचित कराया गया। विभिन्न संवादात्मक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जीवन में सही समझ, सकारात्मक सोच तथा मानवीय मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता को समझा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डीन डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने किया था। विभिन्न सत्रों का संचालन डॉ. श्योजी सिंह, डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. निशा सिंह, डॉ. रविंदर कुमार तथा पंजाब विश्वविद्यालय की डॉ. गरिमा जोशी ने किया।

अपने संबोधन में डॉ. सपना नंदा ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक के लिए विषय ज्ञान के साथ-साथ नैतिक एवं मानवीय मूल्यों का होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम से प्राप्त सीख को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में अपनाकर समाज के प्रति जिम्मेदार शिक्षक बनने का प्रयास करें।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के आत्ममूल्यांकन एवं अनुभव साझा करने के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X