Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ से छीना 4 राज्यों का प्रभार, चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

Updated on Sunday, August 02, 2026 13:10 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने अपने समधी (भतीजे आकाश आनंद के ससुर) अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, केरल, गुजरात और कर्नाटक राज्य का प्रभार छीन लिया है। बता दें कि बसपा प्रमुख ने पिछले साल भी अनुशासनहीनता के आारोप में अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया था। हालांकि बाद में भतीजे आकाश आनंद आनंद के साथ उनको भी माफ कर पार्टी में वापस ले लिया था।


इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
बताया जा रहा है कि रामजी गौतम, राज्यसभा सांसद को अन्य राज्यों के साथ ही पंजाब राज्य का भी फिर से प्रभारी बनाया गया है। वह पंजाब के आगामी विधानसभा आमचुनाव तक ही नहीं बल्कि आगामी लोकसभा आमचुनाव तक भी अपनी इस ज़िम्मेदारी को निभाते रहेंगे।


आकाश आनंद की टिकट देने में कोई भूमिका नहीं
वहीं, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और अपने भतीजे आकाश आनंद की भूमिका साफ कर दी थी। शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने साफ किया कि पार्टी के सभी बड़े निर्णय वह खुद लेती हैं। राज्य स्तरीय बैठकें और पार्टी उम्मीदवारों के नाम वह तय खुद करती हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि आकाश आनंद का कद बढ़ाने या कम करने जैसा कुछ नहीं है। पार्टी उम्मीदवार तय करने से भी उनकी कोई भूमिका नहीं है।


बसपा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश के विधानसभा आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं। पार्टी उम्मीदवार तय करने के लिए प्रदेश व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि अब तक मैंने दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेकर नाम अंतिम कर दिए हैं। आगे भी मेरे द्वारा ही उम्मीदवार तय किए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को लेकर किस्म-किस्म के फैलाए जा रहे भ्रम में रत्तीभर सच्चाई नहीं है।


साफ कर दिया है कि देशभर में जहां भी विधानसभा और लोकसभा चुनाव होते हैं, पार्टी उम्मीदवारों का नाम वह खुद तय करती हैं। यूपी की जिन विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं, वहां मेरी ही अनुमति से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी छोटी-छोटी जनसभा करके उनका ऐलान कर रहे हैं। कुछ सीटों के उम्मीदवार का ऐलान आकाश आनंद ने भी पार्टी की जनसभा में करेंगे।


उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जिन राज्यों में आम चुनाव हुए हैं, वहां जनसभा के लिए मैंने ही आकाश आनंद को भेजा। पिछले लगभग एक वर्ष से पार्टी संगठन की समीक्षा, बैठकें तथा जनसभा आदि करने के लिए मैंने ही भेजा है। आकाश आनंद पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पिछले वर्ष 9 अक्तूबर को मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर हुई महरैली में आकाश आनंद को बोलने का मौका दिया गया। उन्होंने साफ कर दिया है कि यह सब पार्टी की रूटीन प्रक्रिया के तहत हो रहा है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में ही यूपी के कुछ स्थानों पर पार्टी उम्मीदवार का ऐलान के लिए जनसभा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन फिजूल बातें करना ठीक नहीं है। पार्टी के लोग ऐसे शरारती व जातिवादी तत्वों से हमेशा सावधान रहें।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X