Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

पंजाब

कांग्रेस में रील और चुनाव पर भिड़ंत : पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग का चन्नी पर तंज, पटियाला और संगरूर में भिड़े कार्यकर्ता

Updated on Sunday, August 02, 2026 20:09 PM IST

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक सात महीने पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) में मुख्यमंत्री के चेहरे और वर्चस्व को लेकर खींचतान चरम पर पहुंच गई है। 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' अभियान के तहत हो रही बैठकों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का गुट आमने-सामने आ गया है। शनिवार को कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम चन्नी और उनके बेटे रिदमजीत सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही रील पर तंज कसते हुए कहा:
"ज्यादा रील डालने से कोई चुनाव नहीं जीतता। अगर नेता काम का नहीं है तो वह नहीं जीतेगा, चाहे सोशल मीडिया पर जितनी भी पोस्ट कर ले या रील डाल ले। पंजाब में कोई किसी को ऐसे ही जीता या हरा नहीं सकता।"

गौरतलब है कि हाल ही में चन्नी के बेटे रिदमजीत ने एक रील शेयर की थी, जिसमें समर्थकों के साथ चन्नी दिख रहे थे और बैकग्राउंड में डायलॉग था— "कुछ लोग गलतफहमी में हैं कि हम जवाब नहीं देंगे... तैयारी थोड़ी बड़ी है, सब्र रखो, पल-पल का हिसाब लेंगे।"


दो जिलों में कार्यकर्ता आपस में भिड़े, कुर्सियां चलीं
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के दौरे के दौरान शनिवार (1 अगस्त) को प्रदेश के दो जिलों में स्थिति बेकाबू हो गई:
पटियाला (समाना): यहाँ कार्यक्रम के दौरान चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध करते हुए हूटिंग की और चन्नी के पक्ष में नारेबाजी की।
संगरूर (कैलिफोर्निया रिजॉर्ट): संगरूर में वड़िंग और चन्नी गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, 'भूपेश बघेल मुर्दाबाद' और 'चरणजीत चन्नी जिंदाबाद' के नारे लगाए।


पूर्व MLA का दावा- वड़िंग को हटाकर रहेंगे, चन्नी का बैठकों से बहिष्कार
पार्टी से सस्पेंड किए गए घनौर (पटियाला) के पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर ने हमला बोलते हुए दावा किया कि अब राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाना तय है।
दूसरी ओर, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और वरिष्ठ सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रभारी भूपेश बघेल और राजा वड़िंग की अगुआई में चल रहे इस पूरे सूबाई अभियान का बहिष्कार कर रखा है। चन्नी गुट का तर्क है कि पंजाब की लगभग 32% दलित आबादी को ध्यान में रखते हुए पार्टी आलाकमान को चुनाव से पहले नेतृत्व व सीएम फेस को लेकर स्थिति साफ करनी चाहिए।


क्यों चलाया जा रहा है हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान?
पार्टी की अंदरूनी खींचतान के बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और राजा वड़िंग राज्य के सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के पीछे कांग्रेस की चार मुख्य रणनीतियां हैं:
हताश काडर का पुनर्गठन: शीर्ष नेताओं की जंग से नीचे का कार्यकर्ता निराश न हो, इसके लिए ब्लॉक और बूथ स्तर के वर्करों से सीधा संपर्क साधा जा रहा है।
अनुशासन का कड़ा संदेश: अभियान में पार्टी लाइन से बाहर जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके नेताओं (जैसे चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह) को बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है।

सत्तारूढ़ AAP और BJP की काट: प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के माइक्रो-मैनेजमेंट का मुकाबला करने के लिए सीधे बूथ और मोबाइल के ज़रिए चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।
वड़िंग का दावा: राजा वड़िंग ने दावा किया है कि AAP के 6 सांसदों के बाद अब उनके 40 से 45 विधायक भी पार्टी छोड़ने की फिराक में हैं और उनके साथ सीक्रेट बैठकें हो चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment
परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

: परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

: अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

: झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

: भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

: एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

: हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

: पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

X