Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित, डार्सी ब्राउन और व्लामिंक की वापसी

Updated on Tuesday, August 04, 2026 13:43 PM IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन और टायला व्लामिंक टीम की अगुवाई करेंगी। यह दौरा 12 सितंबर से शुरू होगा।

तीन सप्ताह के इस दौरे में न्यू चंडीगढ़ में तीन टी20 मुकाबले, मोहाली में तीन एकदिवसीय मैच और धर्मशाला में एक चार दिवसीय मुकाबला खेला जाएगा।

यह दौरा टायला व्लामिंक के लिए शीर्ष स्तर की क्रिकेट में वापसी का अवसर होगा। पिछले कुछ वर्षों में वह लगातार चोटों से जूझती रही हैं। वहीं, डार्सी ब्राउन दौरे के सीमित ओवरों के मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।

टीम की कप्तानी अलग-अलग प्रारूपों में अलग खिलाड़ियों को सौंपी गई है। तहलिया विल्सन मोहाली में खेले जाने वाले 50 ओवर के मैचों में टीम की कप्तानी करेंगी। निकोल फाल्टम टी20 टीम की कप्तान होंगी, जबकि रेचल ट्रेनामन चार दिवसीय मुकाबले में टीम का नेतृत्व करेंगी।

व्लामिंक को 2024 टी20 विश्व कप के दौरान पहले ही मैच में फील्डिंग करते समय कंधे में गंभीर चोट लगी थी। लगातार चोटों के कारण अप्रैल में उनका क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का केंद्रीय अनुबंध भी समाप्त हो गया था।

वहीं, डार्सी ब्राउन को 2024 टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली थी। उनकी जगह लूसी हैमिल्टन को शामिल किया गया था।

राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा कि ब्राउन और व्लामिंक जैसी अनुभवी गेंदबाजों की मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने का बेहतरीन अवसर होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के मुख्य कोच गैवन ट्वाइनिंग होंगे। उनके साथ मिक डिलेनी और कैमरून बॉयस सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम:
डार्सी ब्राउन, मेटलन ब्राउन, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, सियाना जिंजर, चार्ली नॉट, अनिका लिरॉयड, केटी मैक, लिली मिल्स, फ्रेंकी निक्लिन, हेले सिल्वर-होल्म्स, रेचल ट्रेनामन, कोर्टनी वेब, तहलिया विल्सन और टायला व्लामिंक।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X