Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

अजीत अगरकर को रोहित शर्मा से पंगा लेना पड़ा भारी? चीफ सिलेक्टर की कुर्सी पर मंडराया खतरा

Updated on Wednesday, August 05, 2026 11:54 AM IST

16 जुलाई को इंडिया और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा था। इसी दौरान एक रिपोर्ट सामने आई कि 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि चयनकर्ताओं ने उन्हें बोल दिया है कि या तो वे खुद रिटायरमेंट का ऐलान कर दें, अन्यथा उन्हें आगे टीम में नहीं चुना जाएगा। रोहित शर्मा ने उस मैच में शतक जड़कर सभी की बोलती बंद कर दी। यहां तक कि बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया की ओर से भी बयान आ गया था कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। अब खबर है कि खुद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा है।


दरअसल, दैनिक जागरण की रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि जून 2026 में ही अजीत अगरकर का कार्यकाल बतौर मुख्य चयनकर्ता समाप्त हो गया था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 3 महीने के लिए उनके कार्यकाल को एक्सटेंड कर दिया था। इस बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से जुड़ा विवाद सामने आ गया। इसको लेकर बीसीसीआई नाखुश है। यही कारण है कि अजीत अगरकर को 2027 के वनडे विश्व कप तक चीफ सिलेक्टर के रूप में देखा जा रहा था और उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने की संभावना थी, जो कि अब बहुत कम हो गई है।


सितंबर 2027 तक वे टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बने रहेंगे, लेकिन सितंबर में ही बीसीसीआई की सालाना बैठक होनी है, जिसमें अजीत अगरकर का भविष्य तय होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी ये विचार के स्तर पर है, लेकिन बीसीसीआई के पदाधिकारी अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को चीफ सिलेक्टर के रूप में देख रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी इस महान खिलाड़ी की किसी बात को टाल नहीं पाएंगे।


अभी भी अजीत अगरकर हैं दावेदार
जुलाई 2023 में अजीत अगरकर को टीम इंडिया की चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया था। इसके बाद से बीते 3 साल में टीम इंडिया ने 3 आईसीसी खिताब जीते हैं, लेकिन बीते कुछ समय में जो चीजें हुई हैं, उससे उनकी पोजिशन थोड़ी कमजोर हुई है। बीसीसीआई अभी इस पर विचार कर रहा है कि अगरकर को वर्ल्ड कप 2027 के लिए एक्सटेंशन दिया जाए या फिर वीवीएस लक्ष्मण को नया मुख्य चनयकर्ता नियुक्त किया जाए। अगरकर के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज अहम है। अगर भारत इस सीरीज में जीतता है तो फिर उनका कार्यकाल आगे बढ़ सकता है। खुद अगरकर भी चाहते हैं कि वह विश्व कप तक सिलेक्टर बने रहें। हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया है।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X