Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बटलर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले-15 वर्षीय बल्लेबाज बनाएगा टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on Thursday, August 06, 2026 12:44 PM IST

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया। हालांकि, बटलर ने भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

बटलर का कहना है कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का उनका रिकॉर्ड भविष्य में वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं। 'स्टार स्पोर्ट्स' के साथ बातचीत करते हुए बटलर ने कहा, "यह सोचना वाकई बहुत कूल है कि आपने सबसे ज्यादा टी20 रन बनाए हैं। एक दिन कोई इसे पार कर जाएगा, और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा।" वैभव ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। वैभव इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।

वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से जमकर धमाल मचाया। उन्होंने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, तीसरे टी20 में उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की दमदार पारी खेली थी। इससे पहले, आईपीएल 2026 में भी वैभव का बल्ला खूब गरजा था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए थे।

बटलर ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में सिर्फ 20 गेंदों में 51 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। बटलर ने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 6 छक्के लगाए। वह टी20 में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब 14,833 रन बना चुके हैं। उन्होंने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 14,803 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में 14,562 रनों के साथ क्रिस गेल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X