Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

स्वतंत्रता दिवस से पहले चंडीगढ़-पंचकूला समेत चार राज्यों की पुलिस अलर्ट

Updated on Friday, August 07, 2026 09:35 AM IST

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, रोपड़ और सोलन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में वीरवार को चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 में ट्राई-सिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने की। इसमें पंचकूला, एसएएस नगर (मोहाली), रूपनगर (रोपड़) और सोलन के पुलिस अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया।

बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत करने के लिए संयुक्त अंतरराज्यीय सीमा नाके स्थापित करने और नियमित रूप से होटलों, सरायों तथा गेस्ट हाउसों की जांच करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही किरायेदारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन की प्रक्रिया को भी प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न संगठनों की ओर से संभावित आंदोलन, विरोध मार्च और धरना-प्रदर्शन से संबंधित सूचनाओं को वास्तविक समय में साझा करने पर सहमति जताई। इसके अलावा चोरी के वाहनों, घोषित अपराधियों तथा अन्य आपराधिक तत्वों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान को भी तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में गैंगस्टरों और आतंकवादियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा उनसे संबंधित कार्रवाई योग्य खुफिया सूचनाएं संबंधित पुलिस एजेंसियों के बीच नियमित रूप से साझा करने पर भी बल दिया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकने के लिए प्रभावी निवारक एवं कानूनी कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने सुरक्षा स्थिति की नियमित समीक्षा, पुलिस एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा खुफिया सूचनाओं एवं बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के लिए नियमित अंतरराज्यीय समन्वय बैठकें आयोजित करने का भी निर्णय लिया।

बैठक में एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार, आईजी इंटेलिजेंस डॉ. सुखचैन सिंह गिल, पंचकूला के पुलिस आयुक्त पंकज नैन, रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह, एसएसपी मोहाली हरमंदीप सिंह हंस, एसएसपी रोपड़ मनिंदर सिंह, डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह तथा सोलन के एसपी तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X