Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, चोट के चलते वॉर्मअप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे कप्तान शुभमन गिल

Updated on Friday, August 07, 2026 18:13 PM IST

कोलंबो : भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के कप्तान सोनल दिनुशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के चलते वॉर्मअप मुकाबले के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।

शुभमन गिल की जगह पर केएल राहुल वॉर्मअप मैच में टॉस के लिए उतरे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपडेट दिया। बीसीसीआई ने बताया, "गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) में चोट लग गई थी। एहतियात के तौर पर, वह श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वार्मअप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।" गिल की चोट ने भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है। टीम इंडिया यही उम्मीद करेगी कि कप्तान गिल की यह चोट ज्यादा गंभीर न हो।

भारतीय टीम के लिहाज से यह वॉर्मअप मैच काफी अहम माना जा रहा है। भारत की टेस्ट टीम में मौजूद खिलाड़ियों में से सिर्फ केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने ही इससे पहले श्रीलंका का दौरा किया है। ऐसे में तीन दिवसीय इस मुकाबले की मदद से भारतीय खिलाड़ियों को परिस्थितियों से तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अग्सत से होना है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं, दूसरा टेस्ट की शुरुआत 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगी।

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रही है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से भी इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया अभी पांचवें नंबर पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर काबिज है।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X