Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

वास्को द गामा क्लब ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोलिडियो को किया साइन, 2029 तक के लिए हुआ करार

Updated on Saturday, August 08, 2026 16:23 PM IST

रियो डी जनेरियो : ब्राजील के फुटबॉल क्लब वास्को द गामा ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी फकुंडो कोलिडियो को साइन करने के लिए रिवर प्लेट क्लब के साथ समझौता किया है। रियो डी जनेरियो में मेडिकल टेस्ट के बाद 26 वर्षीय खिलाड़ी ने दिसंबर 2029 तक के लिए क्लब संग कॉन्ट्रैक्ट करने पर सहमति जताई है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वास्को द गामा ने अपने सोशल मीडिया पर कोलिडियो की क्लब की काली और सफेद शर्ट पहने हुए एक फोटो के साथ इस खबर की पुष्टि की। स्थानीय मीडिया ने बताया कि वास्को इस अटैकर के इकोनॉमिक राइट्स (आर्थिक अधिकारों) के 50 प्रतिशत हिस्से के लिए 4.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा। बाकी 50 प्रतिशत खरीदने का विकल्प भी उसके पास होगा। 2023 में इंटर मिलान से आने के बाद कोलिडियो ने रिवर प्लेट क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 86 मैच खेले।


यह कदम वास्को क्लब द्वारा पेड्रो इमैनुएल को अपना नया मैनेजर नियुक्त करने के कुछ हफ्ते बाद उठाया गया है। 51 वर्षीय इमैनुएल ने दिसंबर 2027 तक चलने वाले एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और उनके साथ सहायक कोच रुई गोम्स और पेड्रो कोरिया भी शामिल होंगे।वास्को द गामा क्लब ने एक बयान में कहा, "कोच शनिवार से रोजमर्रा की गतिविधियों में शामिल होने के लिए काम शुरू करेंगे और सोमवार को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।"


इमैनुएल ने रेनाटो गौचो की जगह ली है, जिन्हें खराब नतीजों के कारण पिछले महीने क्लब ने पद से हटा दिया गया था। इमैनुएल कोयम्ब्रा, एस्टोरिल, अल्मेरिया, अल-ऐन और अल-नस्र जैसे फुटबॉल क्लबों की अगुवाई कर चुके हैं। चार बार चैंपियन रह चुका वास्को द गामा क्लब रेलीगेशन (निचली लीग में जाने) से बचने की लड़ाई लड़ रहा है; उसने सीजन के पहले 18 मैचों में सिर्फ 20 अंक हासिल किए हैं।
क्लब डी रेगाटास वास्को द गामा जो शुरू में एक रोइंग क्लब था और बाद में एक मल्टी-स्पोर्ट क्लब बन गया, अब मुख्य रूप से अपनी पुरुष फुटबॉल टीम के लिए जाना जाता है। यह क्लब वर्तमान में ब्राजील फुटबॉल लीग सिस्टम के टॉप टियर 'कैम्पियोनाटो ब्रासीलेइरो सेरी ए' और रियो डी जनेरियो राज्य की प्रमुख लीग 'कैम्पियोनाटो कैरियोका' में खेलता है।

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X