Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

पंजाब

पुर्तगाल स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड द्वारा चलाया जा रहा था आतंकी मॉड्यूल: डीजीपी गौरव यादव

Updated on Saturday, August 08, 2026 17:43 PM IST

चंडीगढ़/बटाला:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान बटाला ग्रेनेड हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त खुफिया अभियान के तहत उक्त ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान करनजीत सिंह उर्फ बच्चा निवासी मुर्गी मुहल्ला, बटाला के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई, 1 अगस्त, 2026 को बटाला में पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल दो आरोपियों—राजन उर्फ गुल्लू और एक नाबालिग—की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद सामने आई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी करनजीत उर्फ बच्चा पुर्तगाल स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के मास्टरमाइंड द्वारा चलाए जा रहे आईएसआई-समर्थित आतंकी मॉड्यूल का गुर्गा है।

घटना के बाद, आरोपी फरार हो गया था और कथित तौर पर राज्य भर में पुलिस प्रतिष्ठानों पर इसी तरह के हमलों की योजना बना रहा था। उन्होंने बताया कि तकनीकी और खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की।

डीजीपी ने कहा कि पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने, विदेशी हैंडलरों और स्थानीय सहायता नेटवर्कों की पहचान करने और साजिश में शामिल आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 239 दिनांक 01.08.2026 को बीएनएस की धारा 109 और 324(4) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत पहले ही बटाला के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment
परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

: परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

: अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

: झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

: भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

: एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

: हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

: पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

X