Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया, शिवम बने जीत के नायक

Updated on Sunday, August 09, 2026 15:33 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 17वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया। आउटर दिल्ली से मिले 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली की पूरी टीम 17.2 ओवर में 191 रन बनाकर ऑलआउट हुई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिद्धार्थ जून सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। युगल सैनी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और एक रन बनाकर नवदीप सैनी का शिकार बने। जोंटी सिद्धू 11 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान यश धुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 47 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 204 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 3 छक्के लगाए। हालांकि, यश अपने अर्धशतक से चूक गए।

आदित्य भंडारी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 8 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद शिवम शर्मा की गेंद पर अमन चौधरी को कैच देकर पवेलियन लौटे। वंश बेदी एक रन ही बना सके। हालांकि, अंतिम ओवरों में जसवीर सहरावत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में 62 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। शिवम शर्मा ने 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि नवदीप सैनी ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। प्रथम और हर्ष त्यागी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले, प्रियांश आर्या और याजस शर्मा ने आउटर दिल्ली को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। प्रियांश 19 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव सिंह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। याजल 25 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाने के बाद आउट हुए।

अक्षय सैनी ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि मोहित पंवार ने 21 रनों का योगदान दिया। मोनू शुक्ला ने 14 रन बनाए, तो गेंद से 3 विकेट चटकाने वाले शिवम शर्मा ने सिर्फ 10 गेंदों का सामना करते हुए 24 रनों की आतिशी पारी खेली। हर्ष त्यागी ने भी 24 रनों का योगदान दिया। वहीं, सिद्धांत शर्मा ने 5 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। सेंट्रल दिल्ली की तरफ से जोंटी सिद्धू ने 14 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। वहीं, मनी ग्रेवाल ने भी दो विकेट निकाले।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X