Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

भारतीय टीम के लिए आई राहत भरी खबर, शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

Updated on Sunday, August 09, 2026 15:34 PM IST

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को फिर से बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। गिल उंगली की चोट के कारण श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ जारी वॉर्मअप मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बैटिंग करते समय गिल की दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह वॉर्मअप मैच के पहले दिन फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे थे। गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि उंगली की चोट के कारण एहतियात के तौर पर गिल पहले दिन फील्डिंग करने नहीं उतरेंगे। हालांकि, शुभमन दूसरे दिन बल्लेबाजी करने भी नहीं आए और उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा ने नंबर चार पर आकर बल्लेबाजी की।

हालांकि, सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान की उपलब्धता को लेकर चिंताएं प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन काफी हद तक दूर हो गईं, क्योंकि 26 वर्षीय गिल को साइड नेट्स में लंबे बैटिंग सेशन में पूरी तरह हिस्सा लेते देखा गया। तस्वीरों में गिल बिना किसी परेशानी के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना करते दिखे। 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट की शुरुआत से पहले गिल का प्रैक्टिस सेशन में लौटना भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर है। कोलंबो में रविवार को वॉर्मआप मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम गॉल के लिए रवाना होगी।

सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) ग्राउंड पर खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल पांचवें स्थान पर मौजूद भारत को फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करना होगा।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X