Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

भारत बनाम श्रीलंका: बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, धोनी का नाम भी लिस्ट में शामिल

Updated on Sunday, August 09, 2026 15:35 PM IST

नई दिल्ली; भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होनी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर टीम इंडिया के श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक मैच खेले हैं।

अर्जुन रणतुंगा : भारत-श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड अर्जुन रणतुंगा के नाम दर्ज है। उन्होंने भारत के खिलाफ श्रीलंका की ओर से कुल 13 टेस्ट मैच खेले। इन 13 टेस्ट मैचों में श्रीलंका को एक में भी जीत नसीब नहीं हुई। 13 मैचों में से श्रीलंका को 5 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 8 मुकाबले ड्रॉ रहे।
विराट कोहली: श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 9 टेस्ट मुकाबलों में भारतीय टीम की अगुवाई की है। इस दौरान टीम को 6 मैचों में जीत मिली, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

मोहम्मद अजहरुद्दीन: भारत और श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में मोहम्मद अजहरुद्दीन तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कुल 8 मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की। इस दौरान भारत को 5 मैचों में जीत मिली, जबकि 3 का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ।
एमएस धोनी: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में एमएस धोनी चौथे नंबर पर मौजूद हैं। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 6 मुकाबलों में भारत की अगुवाई की। इस दौरान भारतीय टीम को 3 मैचों में जीत मिली, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे।

कपिल देव: भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने श्रीलंका के खिलाफ बतौर कैप्टन कुल 6 मैचों में टीम की कप्तानी की। इस दौरान भारत ने 2 टेस्ट मैच जीते, तो एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर दुलीप मेंडिस ने भी कप्तान के तौर पर भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम की 6 मैचों में अगुवाई की। कुमार संगाकारा ने भारत के खिलाफ 6 मैचों में कप्तानी का भार संभाला, लेकिन उनका रिकॉर्ड निराशाजनक रहा। श्रीलंका टीम को संगाकारा की कप्तानी में सिर्फ एक टेस्ट मैच में जीत मिली, जबकि 3 मुकाबलों में उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X