Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में 51 नई नियुक्तियों से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को और बेहतर सेवाएं मिलेंगी : मोहिंदर भगत

Updated on Sunday, August 09, 2026 20:32 PM IST

एस.ए.एस. नगर/चंडीगढ़: पंजाब के युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करने के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के मिशन की निरंतरता में शनिवार को रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने सैनिक सदन, मोहाली में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में नव-नियुक्त 8 जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारियों, 42 सैनिक कल्याण प्रबंधकों और 1 क्लर्क सहित कुल 51 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इन नियुक्तियों से विभाग की कार्यकुशलता और मजबूत होगी और पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों, विधवाओं तथा उनके आश्रितों को सरकारी सेवाएं और बेहतर एवं समय पर उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।

मंत्री श्री भगत ने कहा कि विभाग लंबे समय से स्टाफ की कमी का सामना कर रहा था, जिस कारण पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों और अन्य लाभार्थियों से संबंधित कल्याण कार्य प्रभावित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के चलते रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की कुल नफरी में लगभग 20 फीसदी स्टाफ की कमी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से विभाग की सेवाओं को जिला स्तर पर और अधिक प्रभावशाली ढंग से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

श्री भगत ने नव-नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी नौकरी केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि लोक सेवा का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, समर्पण और लोक-पक्षीय सोच के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की मूल जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों, विधवाओं और उनके आश्रितों से संबंधित कल्याण कार्यों को समय पर पूरा करना है। इसलिए नव-नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को इन देशभक्त परिवारों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के शहीदों और पूर्व सैनिकों के परिवारों के कल्याण और पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुमेर सिंह गुजर, निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X