Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर के माध्यम से भाईचारे व मिलवर्तन का दिया संदेश 308 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Updated on Sunday, August 09, 2026 20:38 PM IST

मोहाली: संत निरंकारी मिशन की ओर से मानवता की सेवा के उद्देश्य से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन, फेज-6, मोहाली में आज फेज-6  ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 308  निरंकारी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और समाजसेवा का संदेश दिया।

इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ दिल्ली से आए ज्ञान प्रचारक श्री इंद्रजीत शर्मा जी और चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ. पी. निरंकारी जी,  फेज -6 , मोहाली , टीडीआई के मुखी महात्माओं, चंडीगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ जोन के  जोनल इंचार्ज श्री ओ. पी. निरंकारी जी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया है। मानव रक्त का कोई विकल्प भी नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में योगदान देने वाली महान सेवा है। प्रत्येक स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इस प्रकार की सेवा गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
संत निरंकारी मिशन द्वारा अब तक 9,000 से अधिक रक्तदान शिविर लगाए जा चुके हैं जिनमें लगभग 1.5 मिलियन रक्त की यूनिटें दान की जा चुकी हैं।
दिल्ली से आए केंद्रीय प्रचारक श्री इंद्रजीत शर्मा जी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। इस प्रकार के  आयोजनों के माध्यम से समाज में निःस्वार्थ सेवा, मानव एकता, परोपकार और भाईचारे व मिलवर्तन का संदेश दिया जा रहा है।

उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के प्रेरणादायक कथन— “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए” को जीवन में  अपनाकर सतगुरु के संदेश एकत्व को परिपक्व करना है। उन्होंने कहा कि यह संदेश मानवता के प्रति प्रेम, करुणा और सेवा भावना को दर्शाता है। रक्तदान के माध्यम से हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में आशा की नई किरण जगा सकते हैं।

इस अवसर पर मोहाली ब्रांच के इंचार्ज श्री गुलशन लुथरा जी ने प्रचारक श्री इंद्रजीत शर्मा व जोनल इंचार्ज और पीजीआई चंडीगढ़ तथा सिविल अस्पताल फेज 6 के डॉक्टरों की टीम, रक्तदाताओं व अन्य ब्रांचों से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का रक्तदान शिविर में पहुंचने पर आभार व धन्यवाद किया।
 
Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X