Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दुनिया

कोलंबिया भूकंप: 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 100 से ज्यादा की मौत, 570 से अधिक लोग घायल

Updated on Tuesday, August 11, 2026 16:32 PM IST

पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने आपातकाल की घोषणा की, जिससे भूकंप के बाद राहत एवं पुनर्वास के लिए धनराशि तेजी से उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि वह आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। भूकंप का केंद्र चोको के ग्रामीण इलाके में था।

राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने बोगोटा में बताया कि भूकंप से 1,575 घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, छह हवाई अड्डों का बुनियादी ढांचा भी प्रभावित हुआ है, जिसके कारण वहां वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है।

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, सरकार ने भूकंप के असर से निपटने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय आपदा की स्थिति घोषित कर दी थी। कोलंबियन जियोलॉजिकल सर्विस के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7:34 बजे पश्चिमी कोलंबिया में आया। इसका केंद्र चोको डिपार्टमेंट के सैन होस डेल पाल्मार के पास था और इसकी गहराई 96 किलोमीटर दर्ज की गई।

संगठन ने कहा कि वह प्रभावित डिपार्टमेंट्स की राजधानियों के साथ लगातार संपर्क में है और स्थानीय मेयरों तथा उनकी टीमों से भी बात कर रहा है, ताकि ताजा स्थिति की जानकारी मिल सके, नुकसान का आकलन किया जा सके और सबसे जरूरी राहत जरूरतों की पहचान की जा सके। दुनिया भर के नेताओं ने कोलंबिया के लोगों के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि कोलंबिया फ्रांस की दोस्ती और समर्थन पर भरोसा कर सकता है। उन्होंने प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

मैक्रों ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कोलंबिया में आए इस भयानक भूकंप के बाद मैं फ्रांस की ओर से कोलंबिया के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मेरी सोच पीड़ितों, उनके परिवारों, घायलों और इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ है। हमारी एकजुटता बचाव दलों और उन सभी लोगों के साथ भी है जो साहस के साथ प्रभावित आबादी की मदद कर रहे हैं। इस कठिन समय में कोलंबिया हमारी दोस्ती और समर्थन पर भरोसा कर सकता है।”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी अपनी एकजुटता और समर्थन जताया और दुनिया भर के लोगों से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “पश्चिमी कोलंबिया में आए भूकंप की खबर बेहद दुखद है, जिसका असर पड़ोसी इक्वाडोर पर भी पड़ा है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं, और हम इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। किसी भी इंसान की जान जाना दुखद है। हम कोलंबिया के लोगों और इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। हम दुनिया भर के उन लोगों से अपील करते हैं जो मदद कर सकते हैं कि वे आगे आएं और प्रभावित लोगों तथा देशों की सहायता करें।”

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वह कोलंबिया में आए इस विनाशकारी भूकंप से जुड़ी ताजा जानकारी पर लगातार नजर रख रही हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “इन मुश्किल घड़ी में इटली कोलंबिया के लोगों, प्रभावित परिवारों और बचाव व राहत कार्यों में जुटे सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

 

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X