Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दुनिया

तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की है इच्छा, लेक‍िन कानून इजाजत नहीं देता: ट्रंप

Updated on Wednesday, August 12, 2026 16:37 PM IST

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके लिए ऐसा करना बेहद मुश्किल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सचमुच तीसरी बार चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर हैं, तो ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "हर कोई मुझसे यही सवाल पूछता है, और आप जानते हैं कि इस मामले में कानून बहुत सख्त है।" उन्होंने कहा, "मैं फिर से चुनाव लड़ना पसंद करूंगा, लेकिन कानून बहुत मजबूत है।"


अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के अनुसार, कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता। यह संशोधन 1951 में लागू किया गया था, जिसका एक कारण फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट का चार बार राष्ट्रपति चुना जाना भी था। ट्रंप 2016 और 2024 में दो बार राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं।
बीते हफ्तों में ट्रंप कई बार 2028 का जिक्र कर चुके हैं। एक पत्रकार ने उस डिनर कार्यक्रम का भी उल्लेख किया, जिसमें 'ट्रंप 2028' का विज्ञापन दिखाया गया था और जहां उनके समर्थक उन्हें फिर से चुनाव लड़ने के नारे लगा रहे थे।
इस पर ट्रंप ने कहा क‍ि मुझसे हर कोई यह पूछता है। आज रात भी कार्यक्रम में लोग '2028' के नारे लगा रहे थे।


हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि क्या वह संवैधानिक प्रतिबंध को चुनौती देने की कोशिश करेंगे या फिर ऐसा कोई चुनावी अभियान कैसे आगे बढ़ सकता है। उनके जवाब में मौजूदा कानून की मजबूती पर ही जोर दिया गया।
राष्ट्रपति ने तुर्की की हालिया यात्रा के दौरान अपनाए गए सुरक्षा इंतजामों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा की व्यवस्था सीक्रेट सर्विस और सेना ने तय की थी और उन्होंने उनकी सलाह का पालन किया।
ट्रंप ने कहा क‍ि यह पूरी तरह सीक्रेट सर्विस पर निर्भर करता है। मैं वही करता हूं जो उन्हें सही लगता है। इसलिए मैं सीक्रेट सर्विस और सेना की सलाह मानता हूं।
जब उनसे पूछा गया कि इतने सुरक्षा इंतजामों की जरूरत क्यों पड़ी, तो उन्होंने जवाब दिया, "मुझे बहुत सारी धमकियां मिलती हैं।"


बाद में उन्होंने इस बारे में और विस्तार से कहा, "मुझे ऐसी बहुत सी धमकियां मिलती हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते। कोई भी प्रभावशाली राष्ट्रपति हो, उसे बहुत धमकियां मिलती हैं। जिन राष्ट्रपतियों का ज्यादा प्रभाव नहीं होता, उन्हें इस तरह की धमकियां नहीं मिलतीं।"
ट्रंप ने ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े तनावों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर नियंत्रण रखता है और अमेरिकी नौसेना की जमकर तारीफ की।


उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमारा पूरा नियंत्रण है। उस पर सिर्फ हमारा नियंत्रण है, क्योंकि हमारी नौसेना बेहद शानदार है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ईरान पर भरोसा है, तो ट्रंप ने सीधा जवाब दिया, "मुझे ईरान पर भरोसा नहीं है।"
बातचीत की शुरुआत में उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार और रोजगार के आंकड़ों की तारीफ भी की।
ट्रंप ने कहा, "देश अच्छा कर रहा है। शेयर बाजार शानदार प्रदर्शन कर रहा है।"

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

X