Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

हरियाणा

5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ इतिहास रचने को तैयार पलवल

Updated on Wednesday, August 12, 2026 21:02 PM IST

पलवल : हरियाणा के पलवल में 13 अगस्त को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में होने वाली इस यात्रा में हजारों लोग करीब 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाएंगे। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के जरिए इस आयोजन को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, तिरंगा यात्रा पलवल पुलिस लाइन से सुबह 7 बजे शुरू होगी। यात्रा का मार्ग आगरा चौक होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक निर्धारित किया गया है।


इस शानदार कार्यक्रम के बारे में हरियाणा सरकार के मंत्री गौरव गौतम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए युवाओं और कार्यकर्ताओं से यात्रा में अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि तिरंगे की शान में पलवल इतिहास रचने को तैयार है। गुरुवार सुबह 7 बजे पलवल पुलिस लाइन से सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ हम सभी एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के साक्षी बनेंगे। सभी युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि निर्धारित पॉइंट पर अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएं। तिरंगे के अनफोल्ड होने से लेकर फोल्ड होने तक अपने स्थान पर स्थिर रहें और पूरे सम्मान के साथ इसकी गरिमा बनाए रखें। तिरंगा हमारा अभिमान है, तिरंगा हमारी शान है। आइए, एकता और अनुशासन के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा में सहभागी बनें और पलवल से राष्ट्रभक्ति का एक भव्य संदेश दें।


हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत पीएम मोदी की अपील के बाद पूरे देश में शुरू हो चुकी है। खासतौर पर भाजपा शासित प्रदेशों में कई कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं।
हरियाणा में भी जिला स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसकी देखरेख जिला स्तर पर भाजपा जिला अध्यक्षों के विधायकों को दी गई है।
दूसरी ओर सीएम सैनी ने पीएम मोदी के अभियान को घर-घर में मनाने की अपील की है। सैनी ने कहा कि अपने घर, कार्यालय एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति के इस उत्सव में सहभागी बनें और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव को अभिव्यक्त करें।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X