Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

पंजाब

स्वर्ण मंदिर पहुंचे यूके सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, पंजाब-यूके के बीच सीधी उड़ानों की वकालत

Updated on Thursday, August 13, 2026 20:43 PM IST

अमृतसर : ब्रिटेन के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने गुरुवार को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में मत्था टेका और गुरु घर में अरदास की। इस दौरान उन्होंने यूके और भारत, विशेष रूप से पंजाब, के बीच संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने पंजाब से ब्रिटेन के लिए सीधी हवाई सेवाएं बढ़ाने, कारोबार एवं पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों के समाधान की पैरवी की। श्री दरबार साहिब में दर्शन के बाद तनमनजीत सिंह ढेसी ने कहा कि परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब पहुंचने का अवसर मिलने पर वह परमात्मा का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु घर में उन्होंने अरदास की कि ब्रिटेन के साथ-साथ भारत और खासकर पंजाब भी तरक्की करे। ढेसी ने कहा कि वह पिछले करीब दस वर्षों से सांसद के तौर पर यूके में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा पिछले करीब दो वर्षों से उन्हें संसद की डिफेंस कमेटी की जिम्मेदारी भी मिली हुई है। उन्होंने गुरु साहिब के आगे अरदास की कि उन्हें इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने के लिए सही सोच, शक्ति और बुद्धि मिले। तनमनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष के साथ भी बातचीत की। इस दौरान करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोला जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकें। इस संबंध में सरकार के स्तर पर आवश्यक पुष्टि और प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।


यूके सांसद ने पंजाब से ब्रिटेन और दुनिया के अन्य देशों के लिए सीधी उड़ानों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अमृतसर और चंडीगढ़ से यूके के लिए अधिक सीधी उड़ानें शुरू होने से पंजाब को बड़ा लाभ मिल सकता है। सीधी हवाई सेवाओं से न केवल पंजाब और यूके के बीच लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि व्यापार, कारोबार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे पंजाब के लोगों के साथ-साथ ब्रिटेन में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को भी काफी सुविधा मिलेगी।


ढेसी ने बताया कि अपने पंजाब दौरे के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में अलग-अलग नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा, पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान मिले स्वागत के लिए उन्होंने विधानसभा के स्पीकर का भी धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि इन बैठकों के दौरान एनआरआई समुदाय से जुड़े कई मुद्दों को संबंधित मंत्रियों के सामने उठाने का अवसर मिला। इनमें प्रवासी भारतीयों की समस्याओं, जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों और अन्य मामलों के शीघ्र समाधान की मांग शामिल रही। फिरौती के बढ़ते मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि इस समस्या से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। इस तरह के मामलों से निपटने के लिए भारत सरकार के साथ-साथ यूके, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की सरकारों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय के जरिए ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है।


एनआरआई से जुड़े जमीन-जायदाद के विवादों के जल्द निपटारे पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले लोगों को भारत में अपनी संपत्ति और जमीन से जुड़े मामलों के समाधान के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि एनआरआई से जुड़े जमीन विवादों के निपटारे के लिए समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान हो सके।
तनमनजीत सिंह ढेसी ने आगे कहा कि पंजाब और यूके के बीच रिश्ते केवल प्रवासी भारतीयों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और लोगों के आपसी संपर्क के स्तर पर भी संबंधों को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने इन क्षेत्रों में बेहतर सहयोग और सीधी कनेक्टिविटी को पंजाब के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Have something to say? Post your comment
परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

: परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

: अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

: झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

: भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

: एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

: हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

: पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

X