Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

हरियाणा

हल्द्वानी की घटना के विरोध में 14 अगस्त को कांग्रेस करेगी जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह

Updated on Thursday, August 13, 2026 20:47 PM IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के स्थल पर गंगाजल से किए गए कथित “शुद्धिकरण” के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों और जिला कांग्रेस कमेटियों को 14 अगस्त की सायं जिला-स्तरीय विशाल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा में भी इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हल्द्वानी की घटना केवल कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि देश के संविधान और करोड़ों भारतीयों की गरिमा पर हमला है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति अथवा सामाजिक पहचान के आधार पर किसी स्थान को “अपवित्र” बताकर उसका “शुद्धिकरण” करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के संवैधानिक मूल्यों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि देश में छुआछूत, भेदभाव और सामाजिक विभाजन की मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस ऐसी प्रतिगामी सोच के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
उन्होंने बताया कि एआईसीसी के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी अपने क्षेत्र में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित करेगी। मार्च महात्मा गांधी अथवा डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा, जहां कांग्रेसजन भेदभावपूर्ण मानसिकता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति एकजुटता व्यक्त करेंगे।


हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और सभी स्तरों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह मार्च और सत्याग्रह देश को स्पष्ट संदेश देगा कि कांग्रेस पार्टी और भारत की जनता संविधान द्वारा दिए गए समानता और गरिमा के अधिकार को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं करेगी।


संजय दत्त ने कहा कि प्रत्येक जिले में अधिकतम संख्या में कांग्रेसजन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों से कार्यक्रम की तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कनेक्ट सेंटर एवं कंट्रोल रूम, एआईसीसी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय करते हुए प्रत्येक जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी और फॉलो-अप करेगा।


संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान गरिमा, सम्मान और अधिकार प्रदान करता है। जाति, सामाजिक पहचान या किसी अन्य आधार पर भेदभाव की मानसिकता संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। कांग्रेस इस मूल भावना की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से संघर्ष करेगी।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X