Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

पंजाब

‘द पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज़ बिल, 2026’ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित क्षेत्र बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा: लाल चंद कटारूचक्क

Updated on Friday, August 14, 2026 19:14 PM IST

चंडीगढ़ : वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा है कि ‘द पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज़ बिल, 2026’ का मुख्य उद्देश्य राज्य में हरित क्षेत्र का विस्तार करना, पर्यावरण संतुलन सुनिश्चित करना तथा पेड़ों की कटाई और पुनः पौधारोपण की प्रक्रिया को विनियमित करना है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक इन उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

पंजाब विधानसभा के हाल ही में संपन्न मानसून सत्र के दौरान पारित इस प्रस्तावित विधेयक के तहत शहरी क्षेत्रों में बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति पेड़ नहीं काट सकेगा। इसके अलावा, पेड़ काटने वाले व्यक्ति के लिए उसके स्थान पर 10 नए पेड़ लगाना अनिवार्य होगा।

विधेयक में अवैध रूप से पेड़ काटने पर जुर्माने और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का भी प्रावधान किया गया है। इसके अनुसार, पहली बार उल्लंघन करने पर 10,000 रुपये, दूसरी बार 35,000 रुपये और तीसरी बार उल्लंघन करने पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा।

विधेयक के अनुसार राज्य के प्रत्येक अधिकार क्षेत्र में एक नामित ‘ट्री ऑफिसर’ होगा और पेड़ काटने से पहले उससे अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण को रोकने, मिट्टी का संरक्षण करने तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए हरित क्षेत्र को सुरक्षित रखना और उसका विस्तार करना है।

यह विधेयक पंजाब में पेड़ों की कटाई तथा उनके स्थान पर नए पौधे लगाने की प्रक्रिया को विनियमित करेगा। यह राज्य की सभी नगर निकायों और शहरी क्षेत्रों पर लागू होगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है, क्योंकि वहां कृषि वानिकी (एग्रो-फॉरेस्ट्री) की व्यवस्था प्रचलित है।

विधेयक के अनुसार शहरी क्षेत्रों में केवल सूख चुके पेड़ अथवा प्राकृतिक रूप से गिरे हुए पेड़ को ही काटने की अनुमति होगी। राज्य सरकार स्थानीय निकाय विभाग अथवा किसी अन्य विभाग के अधिकारी को ट्री ऑफिसर नियुक्त करेगी। ये अधिकारी पेड़ काटने के इच्छुक व्यक्तियों अथवा सरकारी एजेंसियों के आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे।

संबंधित अधिकारी को सामान्य आवेदन पर 30 दिनों के भीतर, जबकि सूखे पेड़ के मामले में सात दिनों के भीतर निर्णय लेना होगा। अधिकारी को जांच-पड़ताल के बाद अपने निर्णय के कारण भी दर्ज करने होंगे। यदि अधिकारी यह पाता है कि कोई पेड़ किसी व्यक्ति अथवा संपत्ति के लिए खतरा बन रहा है, तो उसे पेड़ काटने की अनुमति देने से इनकार नहीं किया जा सकेगा।

विधेयक में यह भी प्रावधान किया गया है कि पेड़ काटने की अनुमति प्राप्त करने वाला व्यक्ति प्रत्येक काटे गए पेड़ के बदले दो नए पेड़, प्राथमिकता के आधार पर उसी क्षेत्र में, लगाएगा और उनकी देखभाल सुनिश्चित करेगा।

यदि संबंधित क्षेत्र में पौधे लगाने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है, तो ट्री ऑफिसर किसी अन्य स्थान पर पौधे लगाने की अनुमति दे सकता है अथवा आवेदक को सरकारी खजाने में निर्धारित राशि जमा करवाने की अनुमति दी जा सकती है। ऐसी स्थिति में अधिकारी को इसके कारण लिखित रूप में दर्ज करने होंगे।

नए पौधे तीन महीने के भीतर लगाए जाने अनिवार्य होंगे। ऐसा न करने पर ट्री ऑफिसर द्वारा पहली बार उल्लंघन पर जुर्माना लगाया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में यह जुर्माना बढ़कर 50,000 रुपये तक हो सकता है।

ट्री ऑफिसर की अनुमति के बिना पेड़ काटने वाले व्यक्ति को प्रत्येक पेड़ के लिए 10,000 रुपये तक पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का भुगतान करना होगा। जिन मामलों में ट्री ऑफिसर की अनुमति आवश्यक नहीं है, वहां संबंधित एजेंसी के लिए पेड़ काटे जाने के 24 घंटे के भीतर ट्री ऑफिसर को इसकी सूचना देना अनिवार्य होगा।

उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेनाओं की परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छावनी क्षेत्रों (कैंट), मिलिट्री स्टेशनों, एयर फोर्स स्टेशनों तथा रक्षा प्रतिष्ठानों में स्थित पेड़ों को इस अधिनियम के प्रावधानों से छूट दी गई है।

Have something to say? Post your comment
परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

: परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

: अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

: झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

: भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

: एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

: हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

: पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

X