Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

पंजाब

सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर संतोष के जज्बे को हरसिमरत कौर ने सराहा

Updated on Friday, August 14, 2026 20:05 PM IST

चंडीगढ़ : महाराष्ट्र में हुए हमले में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को बचाने वाले इंस्पेक्टर संतोष की बहादुरी लोकसभा सांसद और सुखबीर सिंह की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने सराहना की है। लोकसभा सांसद और सुखबीर सिंह की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने एक्स पर पोस्ट किया, "नांदेड़ में हुए हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने में बहादुरी दिखाने के लिए मैं महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्र को सलाम करती हूं।" हरसिमरत कौर ने आगे कहा, "संतोष, आप सुखबीर और हमलावर के बीच एक ढाल बनकर खड़े रहे और उनकी रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। ऐसा करके आपने हमें याद दिलाया कि वर्दी पहनने का असली मतलब क्या है। खुद से ऊपर अपनी ड्यूटी को रखना और डर से ऊपर हिम्मत को रखना। बादल परिवार आपके प्रति गहरा आभार व्यक्त करता है। आपकी बहादुरी को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। वाहेगुरु आपको जल्द स्वस्थ करें। साथ ही, यशोसाई अस्पताल के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ का भी विशेष जिक्र करना चाहूंगी, जिन्होंने हमें सहारा देने के लिए लगातार सेवा की।"


दरअसल, गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में माता साहिब कौर गुरुद्वारे में निहंग के वेश में आए एक हमलावर ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब बादल शहर के बाहरी इलाके में स्थित हजूर साहिब क्षेत्र के माता साहिब गुरुद्वारे गए थे। अकाली दल प्रमुख पर कृपाण से हमला किया गया। स्थानीय अधिकारियों ने हमलावर की पहचान 62 वर्षीय जसपाल सिंह के तौर पर की है, जिसे मौके पर ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


सूत्रों के अनुसार, हमलावर ने बादल के पेट में चाकू घोंपने की कोशिश की थी। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप किया और हमलावर को और गंभीर चोट पहुंचाने से रोक दिया। हमले के दौरान विशेष सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्र भी घायल हो गए। घटना के बाद रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में बादल को अपने दाहिने हाथ पर केसरिया कपड़ा लपेटे हुए चलते देखा गया। उनके हाथ और कंधे पर मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए यशोसाई अस्पताल ले जाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की पूरी जांच के आदेश दिए हैं।


अकाली दल नेता पर यह पहला हमला नहीं है। 4 दिसंबर, 2024 को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे, जबकि बंदूकधारी को तुरंत काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय, बादल स्वर्ण मंदिर में 'सेवादार' के तौर पर सेवा कर रहे थे। अकाल तख्त ने उन्हें और अकाली दल के कई अन्य नेताओं को पंजाब में 2007 से 2017 के बीच पार्टी के शासनकाल में हुई कथित गलतियों के लिए 'तनखाह' (धार्मिक दंड) सुनाई थी।

Have something to say? Post your comment
परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

: परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

: अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

: झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

: भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

: एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

: हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

: पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

X