Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

हरियाणा

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

Updated on Friday, August 14, 2026 20:27 PM IST

अम्बाला : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले “तिरंगा यात्रा” और “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम मनाया जाता है। आज अम्बाला छावनी में तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगा जो हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान है उसको लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी है और उससे यह भी लगता है कि हमारे तिरंगे से लोगों को कितना प्यार है। विज अम्बाला छावनी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज विभाजन “विभीषिका स्मृति दिवस” भी है जोकि सारे देश में मनाया जा रहा है। 15 अगस्त को हिंदुस्तान आजाद हुआ था और 15 अगस्त को हिंदुस्तान का विभाजन भी हुआ। उन्होंने कहा उस विभाजन में करोड़ों लोग बेघर हुए और 10 लाख लोग उसमें शहीद हुए। यह कांग्रेस पार्टी गलत नीतियों की वजह से हुआ, यह कांग्रेस पार्टी नहीं कातिल कांग्रेस है क्योंकि आजादी की लड़ाई के दौरान कहीं पर भी किसी भी मुकाम पर यह नहीं बताया गया कि देश का विभाजन होगा। तब यह ही था कि हम देश आजाद कराने के लिए लड़ रहे हैं। मगर, जब आजादी मिली तो फिर यह कहा गया कि हिंदु देश और मुसलमान देश। विभाजन के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई और उस वक्त सत्ता के भूखे नेताओं ने हस्ताक्षर कर दिए। लोग कैसे आएंगे, कहां रहेंगे, क्या खाएंगे इसके लिए कोई योजना नहीं बनाई गई और लोगों को उनके मुकदर पर छोड़ दिया गया। यह सारे विश्व में इस तरह का कत्लेआम नहीं हुआ और यह कातिल कांग्रेस, सत्ता की भूखी कांग्रेस जो केवल दिल्ली की कुर्सी पर बैठना चाहती थी उसको देश के लोगों के साथ क्या होगा उसका कुछ पता नहीं था। उन्होंने कहा कि आज तिरंगा यात्रा भी निकाली गई है और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया गया है।

इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मंत्री अनिल विज देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे और देशक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए जोश का संचार किया।


तिरंगामय हुई अम्बाला छावनी, लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा
अम्बाला छावनी हिल रोड पर एसडी मंदिर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान समूचा शहर तिरंगामय हुआ। लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों की धुनों पर जमकर झूमें। बाजारों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा एसडी मंदिर से प्रारंभ हुई जोकि सब्जी मंडी से होते हुए, डीसी रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, सदर चौक, निकलसन रोड, क्रास रोड नंबर से होते हुए वापस एसडी मंदिर परिसर में संपन्न हुई।


तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आई
तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आ आई। यात्रा जहां से निकली वहां लोग देशभक्ति के गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए। तिरंगा यात्रा के स्वागत में जगह-जगह फूल बरसाए गए। लोगों व दुकानदारों ने घरों व दुकानों की छतों से यात्रा पर फूलों की वर्षा कर इसका स्वागत किया। यात्रा के दौरान मंत्री अनिल विज ने सभी का अभिवादन किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी।
तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, ललता प्रसाद, राजीव गुप्ता डिम्पल, बीएस बिंद्रा, बलविंद्र शाहपुर, मदनलाल शर्मा, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, विजेंद्र चौहान, अजय बवेजा, प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, विपिन्न खन्ना, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, पुनीत सरपाल, संजीव अत्री, रमन छतवाल, मोहित कौशिक, भूपेश शर्मा, बलकेश वत्स, अनुज यादव, सुनील शाक्य, दीवांश वालिया, जितेंद्र सहगल, रवि सहगल सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X