Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद • एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली • हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू • पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर • कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

पंजाब

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:16 PM IST

हुसैनीवाला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार का हर फैसला शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन, दर्शन और महान बलिदान के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र, प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब के संबंध में उनकी सोच को वास्तविकता में बदलने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हुसैनीवाला में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उन्होंने कहा कि सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और उनकी शानदार विरासत को सुरक्षित रखने तथा हुसैनीवाला को एक प्रमुख पर्यटन स्थल में बदलने के लिए समर्पित विरासत कॉम्प्लेक्स पर 24.99 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

इस दौरान, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "इन महान नेताओं ने देश और इसके लोगों की खातिर अपनी जानें कुर्बान कर दीं। यह स्थान हर देशवासी के लिए बहुत पवित्र है क्योंकि इसी स्थान पर अंग्रेजों द्वारा बिना किसी सम्मान के शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव के पार्थिव शरीरों का अंतिम संस्कार किया गया था। यह स्थान देश के युवाओं को देश के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं स्वयं को बहुत भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे इस पवित्र धरती पर आकर उन महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपनी जानें न्योछावर कर दीं। हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सपने को साकार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। देश हमेशा इस शहीद का ऋणी रहेगा, जिसने 23 वर्ष की छोटी सी उम्र में देश को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।"

युवाओं पर शहीद भगत सिंह के बलिदान के प्रभाव को उजागर करते हुए, उन्होंने कहा, "शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की शहादत ने युवाओं को राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, जिससे देश को आज़ादी मिली। शहीद-ए-आज़म हमेशा लाखों युवाओं के लिए राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। मैं युवाओं से भारत को एक प्रगतिशील और समृद्ध देश बनाने के लिए शहीद भगत सिंह के नक्शे-कदम पर चलने की अपील करता हूँ।"

हुसैनीवाला हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "हुसैनीवाला हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का काम शुरू हो गया है और इस प्रोजेक्ट पर 24.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट हमारे महान शहीदों के सम्मान में एक निम्न प्रयास है और इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की शानदार विरासत को सुरक्षित रखना है। हमारा मुख्य उद्देश्य हुसैनीवाला में विरासत क्षेत्र को विकसित करना है और इस विरासत कॉम्प्लेक्स के निर्माण से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।"

प्रोजेक्ट की विशेषताओं का विवरण देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "इस प्रोजेक्ट में कॉम्प्लेक्स के लिए एक भव्य विरासती एंट्रेंस गेट, शहीदों के जीवन को समर्पित दोनों ओर एक विरासती गलियारा, दीवार चित्र के साथ-साथ पार्कों और स्मारक क्षेत्रों का सुंदरीकरण शामिल होगा। इसी तरह, ऐतिहासिक घटनाओं और शख्सियतों को थीमैटिक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पुराने पुल पर एक 3डी मैपिंग शो की व्यवस्था की जाएगी और एक संगीतमय फव्वारा भी लगाया जाएगा।"

कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "कॉम्प्लेक्स में बच्चों के लिए एक समर्पित खेल क्षेत्र, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन और आरामदायक स्थान, एक ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट और पीने के स्वच्छ पानी के लिए एक आर.ओ. प्लांट की व्यवस्था भी होगी।"

Have something to say? Post your comment
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

: एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

: हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

: पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

X