Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद • एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली • हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू • पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर • कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

पंजाब

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:40 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स. केवल सिंह ढिल्लों ने तिरंगा झंडा फहराने की रस्म अदा की। इसके पश्चात उपस्थित लोगों द्वारा मिलकर ‘वंदे मातरम’ और ‘जन गण मन’ का गायन किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने समस्त देशवासियों और पंजाबियों को स्वतंत्रता दिवस की लाख-लाख बधाइयां देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे महान शहीदों की कुर्बानियों को सजदा करने का दिन है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में पंजाबियों का योगदान सबसे आगे रहा है और हमें इस महान धरती के वारिस होने पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि आज हमें अपने आप से एक सवाल पूछना पड़ेगा कि क्या आज का पंजाब हमारे शहीदों के सपनों का पंजाब है? उन्होंने कहा कि जवाब स्पष्ट है—आज पंजाब को एक ‘दूसरी आजादी’ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब को सबसे पहले नशों से आजादी की जरूरत है। नशे के जाल ने हमारी जवानी के भविष्य को तबाह किया है और इस बुराई को जड़ से खत्म करना हमारा सबसे बड़ा मकसद होना चाहिए।

ढिल्लों ने कहा कि पंजाब को बेरोजगारी और पलायन से भी आजादी दिलानी होगी। हमारे होनहार युवाओं को रोजगार की तलाश में अपना घर-बार छोड़कर विदेश जाने के लिए मजबूर न होना पड़े, इसके लिए पंजाब में ही उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को डर और अपराध से आजादी भी चाहिए। पंजाब में कानून-व्यवस्था का बोलबाला हो और हर किसान, व्यापारी तथा परिवार खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करे—यह भाजपा की प्रमुख प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से देश की प्रगति और भविष्य के बारे में दिए गए संदेश की सराहना करते हुए स. ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत को 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का जो संकल्प लिया है, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत ने दुनिया की प्रमुख और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अपना मजबूत स्थान बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, आने वाले साल में एक करोड़ युवाओं को AI का प्रशिक्षण देने, पाइप से गैस की पहुंच को 70 शहरों से बढ़ाकर 700 शहरों तक ले जाने और सौर ऊर्जा की क्षमता में हुई बड़ी वृद्धि का जिक्र करते हुए कहा कि ये आंकड़े भारत की बदलती तस्वीर और मोदी सरकार की विकासोन्मुखी सोच को दर्शाते हैं।

स. ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज नई ताकत, नए आत्मविश्वास और नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य सिर्फ एक सरकारी नारा नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक को साथ लेकर चलने वाला संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने के साथ पंजाब को जोड़कर राज्य को पुनः खुशहाल, सुरक्षित और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हमें आपसी भाईचारा और मजबूत करने, पंजाब की जवानी को नशों से बचाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और पंजाब को तरक्की की बुलंदियों पर लेकर जाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। इस अवसर पर संगठन प्रभारी मंथरी श्रीनिवासुलु सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

: एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

: हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

: पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

X