Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

हरियाणा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

Updated on Saturday, August 15, 2026 20:20 PM IST

हांसी : हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में हांसी के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति में हांसी के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। आजादी की लड़ाई में क्षेत्र के कई वीरों ने अपनी शहादत दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी के जिला बनने के बाद यह पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह है, जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और सरकार किसानों की हितैषी सरकार है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 97000 हजार लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में व्यापारियों के लिए कर मुक्त किया गया है, जिससे व्यापार जगत को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कई अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

हांसी में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही दिन रात और हर मौसम में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सीमा प्रहरी सैनिकों को विशेष रूप से बधाई दी।

सीएम ने कहा कि इस बार हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को समर्पित किया गया। देश की आजादी तथा आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए कुर्बान होने वाले सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
उन्होंने कहा कि सन 1857 की क्रांति के शहीदों की स्मृति में अंबाला में 22 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक बनाया गया। हरियाणा सरकार ने शहीद सैनिकों को अग्नि वीरों की एक्स ग्रेशिया ग्रांट एक करोड रुपए कीदिव्यांगता की स्थिति में 35 लाख रुपए और शहीदों के 423 आश्रितों को नौकरियां भी दी।


सीएम सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का मेरा तीसरा अवसर है। मेरा सौभाग्य के हरियाणा के नए बने तो इसमें जिले हांसी में ध्वजारोहण का अवसर मिला है । हांसी को विकसित क्षेत्र बनाने के लिए इसे जिला बनाया गया। विकास कार्यों को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग के नए मंडल और उपमंडल स्थापित किए गए।

आज भारत दुनिया की बड़ी शक्तियों मे हुआ शामिल, हमने सूर्य यान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन पूरे किया। आज हमारा रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियान ने आयातक से निर्यातक राष्ट्र की ओर अग्रसर किया। राष्ट्र की प्रगति यात्रा में हरियाणा प्रदेश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

आगे सैनी ने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में हरियाणा ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए । प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, बिजली, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण के मामले मेंअभूतपूर्व कार्य हुए पिछले दिनों ग्लासगो में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का भीअभिनंदन किया। इन खेलों में हरियाणा के 23 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। अपने दमखम व खेल कौशल से 10 पदक देश की झोली में डालें जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल है।

प्रदेश में ई गवर्नेंस का एक ऐसा नया और अनूठा मॉडल अपनाया जिसने बिचौलियों की दुकान बंद कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के मनोबल को ऊंचा करने के लिए लोक परीक्षा संशोधन अधिनियम 2026 किया लागू

हरियाणा में भी पेपर लीक और नकल जैसी बुराइयों को रोकने के लिए हरियाणा लोक परीक्षा अधिनियम 2021 लागू किया। हमने हरियाणा में पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा उदय कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त हरियाणा का दिया संदेश। पिछले लगभग 12 वर्षों में बिना खर्ची बिना पर्ची के 2 लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दी। हमने नई हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति 2026 बनाई

इसका लक्ष्य 55 हजार करोड रुपए से अधिक का निवेश और 5 लाख से अधिक नए रोजगार सृजित करना। प्रदेश में खेती के ऐसे मॉडल पर कर रहे हैं काम जिससे किसान की आय बढे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लगभग 24 हजार किसानों ने 44 हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती को अपनाया। हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य जहां किसानों की 24 फसलों की खरीद MSP पर की जा रही है। हमारी सरकार का लक्ष्य कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-

हमने अनुसूचित जातियों में अब तक वंचित रह गए लोगों को उनके अधिकार दिए। हमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3200 रुपए मासिक कर दी,दयालु योजना के तहत 3152 करोड रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
हमारी सरकार ने शिक्षा खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए ऐतिहासिक कार्य, खेलों के लिए अति आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे हैं ।

आज प्रदेश में 18 मेडिकल कॉलेज जिनमें से 12 पिछले 12 वर्षों में ही बने, हर नागरिक की सेहत का ख्याल रखने के लिए आधुनिक अस्पताल और मुफ्त इलाज उपलब्ध करवा रहे हैं । महिलाएं हमारे समाज की सबसे बड़ी शक्ति, इनका सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही। बहन बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए प्रदेश में खोले गए 83 कॉलेज में 32 लड़कियों के।

बहन बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए प्रदेश में खोले गए 83 कॉलेज में 32 लड़कियों के। हमने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इज ऑफ डूइंग बिजनेस का एक बेहतरीन इकोसिस्टम किया तैयार

हमें हाल ही में मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 तथा 9 अन्य सेक्टोरल नीतियों की लागू। इन प्रोत्साहन योजनाओं का ही परिणाम की आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद।

देश के विकास का मार्ग गांव की गलियों से होकर है गुजरता। चालू वित्त वर्ष में ग्राम विकास के लिए 8704 करोड रुपए का किया गया प्रावधान। हमने शहरों में विकास कार्यों को गति देने के लिए शहरी स्थानीय निकायों की शक्तियों का किया विकेंद्रीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार और पंचकूला के समग्र विकास के लिए मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया, हमने 3124 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया।आज हरियाणा समृद्धि की एक नई परिभाषा लिख रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों का हमारा कार्यकाल समान विकास, समरसता और सहिषुन्ता का रहा साक्षी। महान सांस्कृतिक परंपराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए विकसित भारत विकसित हरियाणा बनाने के लिए कठोर परिश्रम करने का संकल्प लें।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X