Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

दुनिया

सीरिया में तुर्की की सैन्य मौजूदगी से बढ़ा तनाव, मोसाद प्रमुख ने की सीरियाई अधिकारी से बात

Updated on Thursday, August 20, 2026 12:08 PM IST

इजरायल और तुर्की के बीच सीरिया को लेकर बढ़ते तनाव के बीच खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख रोमन गोफमैन ने पिछले हफ्ते सीरिया के विदेश मामलों के प्रमुख असद हसन अल-शिबानी से फोन पर बात की। इजरायल के सरकारी चैनल कान टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक यह पहली बार है जब जून में रोमन गोफमैन के मोसाद प्रमुख बनने के बाद दोनों के बीच इस तरह का संपर्क हुआ है। बातचीत का मुद्दा सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी था।

हालांकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस रिपोर्ट पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि इजरायल सीरिया में तुर्की की ऐसी सैन्य बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं करेगा जो इजरायल के लिए खतरा बने।

मंगलवार को सीरिया के अबू अल-दुहुर हवाई अड्डे पर हुए इजरायली हमले का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “हमने अपना संदेश साफ कर दिया था। जाहिर है उन्होंने इसे ठीक से नहीं सुना, इसलिए हमने यह सुनिश्चित किया कि वे इसे बेहतर तरीके से समझें।”

इजरायल का कहना है कि यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि दमिश्क ने वहां तुर्की सेनाओं को तैनात करने की इजाजत दी है। वहीं तुर्की ने इस दावे को खारिज करते हुए इजरायल पर सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह तड़के इजरायली लड़ाकू विमानों ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अबू अल-दुहुर सैन्य हवाई अड्डे के रनवे पर 8 हवाई हमले किए।

इस बीच बुधवार को इजरायल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने दक्षिणी सीरिया का दौरा किया। सेना ने बताया कि यह दौरा एक दिन पहले हुए हवाई हमलों के बाद हुआ है। दौरे के दौरान इयाल जमीर ने कहा, “हम अपनी सीमाओं पर शत्रु ताकतों को पैर नहीं जमाने देंगे। हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है और सीरियाई मोर्चे पर हो रहे बदलावों पर नजर रख रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम अभी भी कई मोर्चों पर युद्ध में हैं, सभी मोर्चों पर सतर्क हैं और काम कर रहे हैं। किसी भी मोर्चे पर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए हमें लगातार तैयार रहना होगा।” सेना के मुताबिक इयाल जमीर ने वरिष्ठ कमांडरों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की और दक्षिणी सीरिया में इजरायली सैनिकों से मुलाकात की, जहां इजरायल एक ‘सुरक्षा क्षेत्र’ में काम कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

X