Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

दुनिया

यूक्रेन-नॉर्वे-कनाडा की अहम बैठक, युद्ध में बिछड़े यूक्रेनी नागरिकों की घर वापसी पर जोर

Updated on Sunday, August 23, 2026 18:33 PM IST

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने कनाडा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नॉर्वे और कनाडा के विदेश मंत्रियों के साथ त्रिपक्षीय बातचीत की। बैठक में यूक्रेनी बच्चों, हिरासत में लिए गए नागरिकों और युद्धबंदियों की वापसी के साथ उनकी पुनर्वास प्रक्रिया पर चर्चा हुई।

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”हमारा मुख्य ध्‍यान कनाडा में होने वाले ‘यूक्रेनी बच्चों, हिरासत में लिए गए आम नागरिकों और युद्धबंदियों’ की वापसी पर होने वाले इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की तैयारियों पर था। हमने इस बात पर चर्चा की कि इस सम्मेलन को अधिक से अधिक व्यावहारिक और परिणाम देने वाला कैसे बनाया जाए। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर तालमेल कैसे बढ़ाया जाए और इस प्रयास में अधिक देशों और संगठनों को कैसे शामिल किया जाए।”

सिबिहा ने कहा क‍ि अपने लोगों को घर वापस लाना पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन हमारी जिम्मेदारी यहीं खत्म नहीं हो जाती। जो लोग कैद, गैरकानूनी हिरासत या जबरन भेजे जाने के बाद लौटते हैं, उन्हें फिर से सामान्य जीवन में लौटने, अपने परिवारों से मिलने और अपनी जिंदगी दोबारा बनाने के लिए मदद की जरूरत होती है। इसके अलावा, इन अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों पर लक्षित प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए और उन्हें अपने कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

उन्‍होंने बताया क‍ि मैंने इस अवसर का उपयोग अपने सहयोगियों के सामने दो अन्य जरूरी मुद्दे उठाने के लिए भी किया। मैंने उन्हें कीव पर रूस के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल हमले के प्रभावों के बारे में जानकारी दी और यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया, खासकर बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए।

सिबिहा ने बताया कि बैठक में काला सागर में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के बंदरगाहों और नागरिक जहाजों पर रूस के लगातार हमले समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता, यूक्रेन की अर्थव्यवस्था और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने नागरिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और काला सागर को खुला एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए मजबूत और समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर जोर दिया।सिबिहा ने कहा, “मैं नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ एइडे और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के नेतृत्व, करीबी सहयोग और हमारे साझा प्रयासों को ठोस नतीजों में बदलने के दृढ़ संकल्प के लिए आभारी हूं।”

Have something to say? Post your comment
ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

X