Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

दुनिया

यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

Updated on Monday, August 24, 2026 11:13 AM IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोर के साथ रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा और पुनर्निर्माण के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोर के साथ मिलकर हमने ड्रोन डील प्रारूप में रक्षा सहयोग समझौते और रणनीतिक साझेदारी घोषणा पत्र, यानी 'एलिजाबेथ' समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का नाम प्रिंस यारोस्लाव द वाइज की बेटी एलिजाबेथ के नाम पर रखा गया है, जो नॉर्वे की रानी थीं।'' जेलेंस्की ने कहा क‍ि ये दस्तावेज रक्षा, ऊर्जा और हमारे लोगों की मजबूती से जुड़े क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच लंबे समय की साझेदारी को और मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्‍होंने 2027 के लिए लगभग 9 अरब डॉलर की सहायता जारी रखने और उच्च स्तर का समर्थन बनाए रखने के फैसले के लिए भी धन्यवाद क‍िया।
उन्‍होंने कहा क‍ि जोनास गाहर स्टोर नॉर्वे की सरकार और पूरे नॉर्वेजियन लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने रूस के पूर्ण पैमाने पर किए गए आक्रमण के शुरुआती दिनों से ही हमारा समर्थन किया है।


जेलेंस्की ने बताया क‍ि उन्‍होंने अपने करीबी सहयोगियों मेटे फ्रेडरिकसेन, एंड्रीस कुबिलियस, अलेक्जेंडर स्टब, क्रिस्टन मिकाल, गितानास नौसेदा और जोनास गहर स्टोर के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
जेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए इन महत्वपूर्ण दिनों में हमेशा हमारे साथ खड़े रहने के लिए मैं अपने दोस्तों का धन्यवाद करता हूं। पिछले कुछ वर्षों में हमने उत्तरी यूरोप और बाल्टिक क्षेत्र के हर देश के साथ ऐसी साझेदारियां और दोस्ती बनाई हैं, जिन पर हम गर्व कर सकते हैं।


उन्‍होंने कहा क‍ि हमारे सहयोग का एजेंडा हमेशा स्पष्ट और व्यावहारिक रहता है। इसमें हमारी वायु रक्षा (एयर डिफेंस) को मजबूत करना, सर्दियों की तैयारियां करना, यूरोपीय एकीकरण को आगे बढ़ाना और संयुक्त रक्षा परियोजनाओं पर काम करना शामिल है। आपकी लगातार मदद करने की तत्परता के लिए धन्यवाद। हमारी ओर से भी हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि यूक्रेन अपने साझेदार देशों को अपनी विशेषज्ञता, युद्ध के अनुभव और तकनीकी क्षमताओं के जरिए और मजबूत बना सके।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

X