Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी

Updated on Monday, August 24, 2026 11:41 AM IST

तेहरान : होर्मुज स्‍ट्रेट में समुद्री यातायात की निगरानी करने वाली ईरान की पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (पीजीएसए) ने रविवार को घोषणा की कि जो जहाज इस जलमार्ग से गुजरते समय ईरान के नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके भविष्य के आवागमन पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर जारी एक पोस्ट में पीजीएसए ने कहा कि संभावित प्रतिबंधों में जुर्माना, हिरासत में लेना या जहाज को जब्त करना शामिल हो सकता है। स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पीजीएसए ने पर्शियन गल्फ क्षेत्र में आने-जाने वाला माल भेजने वाले व्यापारियों और कंपनियों से कहा कि वे किसी जहाज को किराए पर लेने से पहले उसकी वेबसाइट पर मौजूद 'नियमों का पालन न करने वाले जहाजों' की सूची जरूर देख लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।


इस बीच, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता हसन कशकावी ने रविवार को कहा कि समिति ने होर्मुज स्‍ट्रेट की सुरक्षा से जुड़े एक मसौदा प्रस्ताव के एक अनुच्छेद को मंजूरी दे दी है। इसके तहत ईरान इस जलमार्ग में दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क वसूल करेगा।
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, कशकावी ने बताया कि यह प्रस्ताव समिति की रविवार की बैठक में मंजूर किया गया। इसके तहत होर्मुज स्‍ट्रेट में नौवहन सेवाओं, पर्यावरण संबंधी सेवाओं, विशेष परिस्थितियों में ईंधन भरने की सुविधा, बीमा और सुरक्षा सेवाओं के लिए शुल्क लिया जाएगा।


इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्‍ट्रेट को अमेरिका का क्षेत्र बताया था और कहा था कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ट्रंप ने यह टिप्पणी दक्षिण कैरोलिना के मर्टल बीच में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान की थी, जहां वह रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार डार्लीन ग्राहम के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।
ईरान पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा क‍ि वे किसी समझौते के लिए बहुत उत्सुक हैं। इसके बाद उन्होंने इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग का जिक्र करते हुए कहा क‍ि यह अमेरिका का क्षेत्र है।


हालांकि, ट्रंप ने इस दावे के लिए कोई कानूनी या क्षेत्रीय आधार नहीं बताया।
ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ तनाव के कारण उनके घरेलू आर्थिक कार्यक्रम पर असर पड़ा है।
उन्होंने कहा क‍ि मुझे यह करना पसंद नहीं है, लेकिन हमें इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की ओर ध्यान देना होगा और परमाणु हथियारों के मुद्दे को रोकना होगा, क्योंकि वे परमाणु हथियार हासिल कर सकते हैं और हम ऐसा होने नहीं दे सकते।
28 फरवरी को ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेअ पर अपने नियंत्रण को और कड़ा कर दिया था। ईरानी क्षेत्र पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद, ईरान ने इजरायल और अमेरिका से जुड़े या उनके सहयोगी जहाजों के सुरक्षित आवागमन पर रोक लगा दी थी।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

X