Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज • खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

हिमाचल प्रदेश

Shimla: 3 दिन के अवकाश के बाद साेमवार से फिर शुरू होगा मानसून सत्र

Updated on Sunday, August 30, 2026 18:48 PM IST

शिमला : रक्षाबंधन सहित 3 दिन के अवकाश के बाद सोमवार यानि 31 अगस्त को फिर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र षुरू होगा। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे से शुरू होगी। सत्र षुरू होने से पहले सत्ता पक्ष कांग्रेस व विपक्षी दल भाजपा सत्र की आगामी 4 बैठकों के लिए रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा जहां सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी, वहीं कांग्रेस विधायक दल विपक्ष के हमलों का जवाब देने को लेकर मंथन करेगा। विधानसभा का मानसून सत्र अंतिम दौर में आ गया है। सत्र की अब 4 बैठकें शेष बची हैं। ऐसे में विपक्षी भाजपा के सदन में आक्रामक तेवर देखने को मिल सकते हैं। सोमवार के प्रश्नकाल में प्रसवोपरांत मृत्यु, रिक्त पद, बागवानी विष्वविद्यालय नौणी में नक्षत्र वाटिका, बिस्तरीय अस्पताल, भजवाणी पुल, बस रूट, इंडोर स्टेडियम, जाइका आदि से जुड़े सवाल उठेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बालीचैकी क्षेत्र की महिलाकी प्रसवोपरांत मृत्यु को लेकर सवाल पूछेंगे।

इसको लेकर विपक्षी दल सरकार को सदन में घेर सकती है। विधायक संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र में आयुर्वेदिक औषधायक मज्याट में रिक्त पदों को लेकर, राकेष जम्वाल डा. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विष्वविद्यालय नौणी में नक्षत्र वाटिका एवं स्वरोजगार धाम पर किए खर्च तथा नीरज नैयर चंबा में नवनिर्मित 200 विस्तरीय अस्पताल को लेकर सवाल पूछेंगे। विधायक त्रिलोक जम्वाल भजवाणी पुल, अजय सोलंकी नाहन से ददाहू वाया पंजाब बस रूट के बंद होने, इंद्र दत्त लखनपाल ग्राम पंचायत पहलू में इंडोर स्टेडियम, बलबीर सिंह वर्मा चैपाल में जाइका के तहत खच्र की गई राषि तथा केवल सिंह पठानिया शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में रेहलू निवासी के शव मिलने को लेकर सवाल पूछेंगे। इसके अलावा सदन में नियम-62 के तहत दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी आएंगे।

कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया किसानों को सामान्य यूरिया के साथ डिपो धारकों की ओर से ‘नैनो यूरिया प्लस’ खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का मामला उठाएंगे। वह इस मामले में सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे और किसानों की समस्या पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करेंगे। वहीं, भाजपा विधायक रणधीर शर्मा श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की संपर्क सड़कों की स्थिति और उनके सुधार का मामला सदन में उठाएंगे। क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति और लोगों को पेश आ रही परेशानियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। नियम-130 के तहत सदन में युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित गारंटी के कार्यान्वयन पर चर्चा होगी।

इस विषय पर रणधीर शर्मा, सुधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, डॉ. हंस राज और जीत राम कटवाल प्रस्ताव रखेंगे। चर्चा के दौरान प्रदेश में रोजगार की स्थिति, युवाओं के लिए किए गए वादों और सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर बात होने की संभावना है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया प्रदेश के जल संसाधनों और जलविद्युत परियोजनाओं से मिलने वाली रॉयल्टी, फ्री पावर और जल उपकर की बकाया देनदारियों की वसूली का मुद्दा उठाएंगे। प्रस्ताव में राज्य के राजस्व हितों के संरक्षण पर भी सदन में विचार किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X