Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय | सेवा संकल्प अभियान को प्रदेश में पर्व की भांति मनाएगी भाजपा : डॉ अर्चना गुप्ता

Updated on Saturday, September 05, 2026 11:11 AM IST

चंडीगढ़ , 4 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत हरियाणा में सेवा, सामाजिक सरोकार, जनसंपर्क, युवा भागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन होगा और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता हर लाभार्थी और आम जनमानस तक पहुंचेगा। शुक्रवार को मुलाना में सेवा संकल्प अभियान पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सत्ता की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा रही है। सेवा संकल्प अभियान इसी सेवा भाव को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और आमजन को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनने जा रहा। है।  एक माह तक चलने वाले अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी। बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता अपने परिवारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों को भी इस अभियान में जोड़ेंगे। इसके लिए जिला प्रभारी से लेकर बूथ प्रभारी तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कहानी बदलाव की अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक जीवन की कहानियां वीडियो के माध्यम से सामने लाई जाएंगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रमुख इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स देश में हुए विकास कार्यों को स्वयं अनुभव कर उनकी जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।ज्योति सेवा यात्रा गांव-गांव तक पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा। वहीं सेवा मेरा अभियान के तहत पूरे महीने 25 गतिविधियों में कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक भी अपने घर, मोहल्ले, गांव, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर भागीदारी कर सकेंगे। डॉ. गुप्ता ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत खंड स्तर पर शिविर लगाकर पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। रंगोली राष्ट्र के नाम के माध्यम से राष्ट्रभावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी जाएगी, जबकि राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में विद्यार्थी, युवा, स्टार्टअप, प्रोफेशनल और इनोवेटर्स स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए नए नवाचार प्रस्तुत करेंगे अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ के साथ होगा। इसमें पंचायत से पार्लियामेंट तक जनसेवा से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखें, बल्कि इसे हर परिवार से संवाद, हर पात्र व्यक्ति तक योजना और हर नागरिक से विकसित भारत के संकल्प को जोड़ने का अभियान बनाएं। हमें मिलकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में होने वाली गतिविधियों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  मनदीप राणा, जिला प्रभारी मदन चौहान, पूर्व मंत्री असीम गोयल व संतोष सारवान, पूर्व विधायक पवन सैनी व राजबीर बराड़ा, नगर निगम अम्बाला मेयर अक्षिता सैनी, जिला परिषद अम्बाला चेयरमैन माखन सिंह लबाना, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा, प्रदेश सचिव गुरप्रीत कौर, नगर परिषद अम्बाला छावनी प्रधान स्वर्ण कौर, जगमोहन लालपुर, राजेश मथुरापुर आदि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X