Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन - राव नरेंद्र सिंह

Updated on Saturday, September 05, 2026 12:27 PM IST

चंडीगढ़।  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों से जोड़ने के उद्देश्य से 30 सितंबर तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन आयोजित की जाएंगी। इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को नारनौल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन का नेतृत्व वे स्वयं करेंगे। इस अवसर पर मुंडावर के विधायक श्री ललित यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि एआईसीसी प्रभारी श्री संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों की अध्यक्षता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 सितंबर को पिगनावां (नूंह) और बादशाहपुर (गुरुग्राम) तथा 7 सितंबर को शाहबाद ग्रामीण (कुरुक्षेत्र) और साहा (अंबाला) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य केवल संगठनात्मक विस्तार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश की जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समाधान के लिए संघर्ष के लिए तैयार करना भी होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, छात्रों की समस्याएं और ‘छात्रों की गूंज’ जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर में चोरी की घटना सहित जनभावनाओं से जुड़े मामलों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने और सरकार की नीतियों की वास्तविकता जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X