Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को साकार करने में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल | पश्चिम बंगाल के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट की

Updated on Saturday, September 05, 2026 23:18 PM IST

पश्चिम बंगाल के मीडिया पेशेवरों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा आयोजित एक्सपोजर विजिट के तहत हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है।
राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में मजबूत और प्रभावी नेतृत्व है तथा भारत विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक और रक्षा दोनों क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण प्रगति कर रहा है और विश्व आज भारत को एक नए दृष्टिकोण से देख रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयासों से साकार किया जा सकता है, जिसमें मीडिया की विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
राज्यपाल ने कहा कि मीडिया किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं होता, लेकिन राष्ट्र के प्रति उसकी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वह राष्ट्रहित के विरुद्ध कार्य करने वाली शक्तियों को उजागर करे और नागरिकों में अधिक जागरूकता पैदा करने में अपना योगदान दे।
राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और साहित्यिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बंगाल के लोगों के महत्त्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि पश्चिम बंगाल के मीडिया प्रतिनिधिमंडल का हिमाचल प्रदेश का दौरा उनके लिए समृद्ध अनुभव वाला रहा होगा और प्रदेश से लौटते समय पत्रकार अपने साथ राज्य की सुखद अनुभूतियां और यादगार स्मृतियां लेकर जाएंगे।
यह प्रतिनिधिमंडल 31 अगस्त से 6 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कुल्लू, मनाली और स्पीति का भ्रमण किया तथा विभिन्न परियोजनाओं और विकासात्मक पहलों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के साथ अपने दौरे के अनुभव साझा किए।

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X