Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

अमन अरोड़ा द्वारा लेफ्टिनेंटों को बधाई; सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के इच्छुक युवाओं के सहयोग के लिए मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई | पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

Updated on Sunday, September 06, 2026 11:01 AM IST

चंडीगढ़ : पंजाब की शानदार सैन्य विरासत में एक और गौरवपूर्ण सफलता का समावेश करते हुए आज चार कैडेटों ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन हासिल किया है। इनमें माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की दो महिला कैडेटें और महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.) के दो कैडेट शामिल हैं। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड, जिसका निरीक्षण नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम और वीएसएम ने किया, के दौरान इन कैडेटों को कमीशन प्रदान किया गया। लेडी कैडेट दीपनूर को आर्मी एविएशन कोर में कमीशन मिला है, जबकि लेडी कैडेट दीक्षा धीमान आर्मी ऑर्डनेंस कोर में नियुक्त हुई हैं। दीपनूर सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, गुरदासपुर के प्रोफेसर स. सुखबीर सिंह और सरकारी स्कूल अध्यापिका श्रीमती रमनप्रीत कौर की पुत्री हैं। दीक्षा पठानकोट के एक व्यवसायी श्री पवन कुमार और श्रीमती इंदू की पुत्री हैं।

इसी प्रकार, एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के दो प्रतिभाशाली कैडेट इशप्रीत सिंह ढिल्लों पुत्र स्वर्गीय डॉ. परमजीत सिंह ढिल्लों और श्रीमती संतोष कौर ने आर्टिलरी रेजिमेंट में तथा मेजर जनरल पी.एस. संधू (सेवानिवृत्त) के पुत्र लेफ्टिनेंट अर्श सिंह ने जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) शाखा में कमीशन हासिल करके अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राज्य को गौरवान्वित किया है।  नए कमीशन्ड अधिकारियों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा, "ये युवा अधिकारी पंजाब के हजारों युवाओं को देश की सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार सशस्त्र सेनाओं में कमीशन्ड अधिकारी के रूप में शामिल होने के इच्छुक प्रत्येक युवा का सहयोग और समर्थन करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।"

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए माई भागो ए.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कहा, "यह मील का पत्थर माई भागो ए.एफ.पी.आई. में हमारे मिशन को और ऊर्जा प्रदान करेगा, ताकि पंजाब की अन्य बेटियों को सशस्त्र सेनाओं में अधिकारियों के रूप में कमीशन प्राप्त करने के लिए तैयार किया जा सके।" उन्होंने नए कमीशन्ड अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X