Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

*हरियाणा में रह रहे पूर्वोत्तर के युवाओं को प्रदेश सरकार दे रही पूर्ण सहयोगः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

Updated on Sunday, September 06, 2026 11:39 AM IST

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल के नौवें संस्करण के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे शहरों में पूर्वोत्तर के भारी संख्या में युवा रोजगार कर रहे हैं और हरियाणा सरकार उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत में अनेक रंग है, अनेक भाषाएं, अनेक परंपराएं हैं लेकिन सभी की भावनाएं एक हैं। यही भारत की विविधता की खूबसूरती है। उन्होंने इस आयोजन को लेकर मॉय होम इंडिया की टीम की भी सराहना की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी देश व प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई भी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री किरण रिजिजू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा तथा फेस्टिवल के आयोजक श्री सुनील देवधर भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री श्री किरण रिजिजू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में रह रहे नॉर्थ ईस्ट के लोगों की बखूबी सुरक्षा और सहयोग कर रही है। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही। इसको लेकर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद भी किया।

इसके उपरांत संबोधित करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज इस मंच पर अरुणाचल प्रदेश के उगते सूरज की चमक, असम की ब्रह्मपुत्र जैसी विशालता, मणिपुर की खेल प्रतिभा, मेघालय की प्रकृति का संगीत, मिजोरम का अनुशासन, नागालैंड का सांस्कृतिक जीवन, सिक्किम की शांति और त्रिपुरा की गर्मजोशी भरी परंपराओं की सुगंध एक साथ बिखर रही है। उन्होंने कहा कि यहां आठ राज्य नहीं, बल्कि एक भारत दिखाई देता है, जिसमें अनेक रंग, भाषाएं और परंपराएं हैं परन्तु सबकी भावना एक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को "अष्टलक्ष्मी" कहे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूर्वोत्तर की शक्ति और संभावनाओं के प्रति नए भारत के विश्वास का प्रतीक है।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X