Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Sunday, September 06, 2026 11:41 AM IST

चंडीगढ़-  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन तथा इनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की गई।

 इस बैठक में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री राव नरबीर सिंह, श्री महिपालढांडा, श्री विपुल गोयल, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, श्री कृष्ण कुमार बेदी तथा आरती सिंह राव एवं राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम भी बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यमंत्री श्री राजेश नागर भी बैठक में जुड़े। बैठक में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग तथा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों, उनकी तैयारियों और प्रभावी क्रियान्वयन की कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिलावार तैयारियों, कार्यक्रमों के समन्वय तथा अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

 हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, लाभार्थियों तक पहुंचेगा अभियान

 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रदेश के सभी 23 जिलों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित परियोजनाओं तथा हरियाणा की प्रमुख विकास परियोजनाओं को चिन्हित कर वहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 17 सितंबर की शाम प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों एवं आमजन के घर जाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाए।

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X