Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

हिमाचल प्रदेश

16 सितम्बर को महाआरती के साथ होगा डल झील मेले का शुभारम्भ : केवल सिंह पठानिया

Updated on Sunday, September 06, 2026 11:46 AM IST

धर्मशाला, 5 सितम्बर। डल झील मेले का शुभारम्भ 16 सितम्बर को महाआरती के साथ किया जाएगा। मेले के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को लघु सचिवालय धर्मशाला के कैबिनेट हॉल में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेले की तैयारियों, विभिन्न व्यवस्थाओं तथा संबंधित विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि डल झील मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए मेले से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 15 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्य सचेतक ने कहा कि वर्षों से डल झील स्नान को मणिमहेश स्नान के तुल्य माना जाता है। इसे देखते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्नान की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने झील में महिलाओं की निजता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष टेंट लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आयोजन स्थल पर चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने पर भी बल दिया।बैठक में मेले के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं, सड़क एवं पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की विभागवार समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment
​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

X