Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

पीजीआईएमईआर ने उत्कृष्टता के 63 वर्ष पूरे किए, एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य का विजन प्रस्तुत किया

Updated on Monday, September 07, 2026 16:41 PM IST

 पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के 63वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन NINE ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, माननीय कुलपति, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्वास्थ्य सेवाओं में मूलभूत परिवर्तन लाएगा और डॉक्टरों की क्षमताओं को बढ़ाकर उन्हें अधिक ज्ञान, दक्षता और व्यापक पहुंच प्रदान करेगा। स्थापना दिवस समारोह में डॉ. अलका राव, निदेशक, IMTECH चंडीगढ़; प्रो. योगेश चावला, पूर्व निदेशक, पीजीआईएमईआर; प्रो. संजय जैन, डीन (अकादमिक्स); प्रो. संजीव हांडा, डीन (रिसर्च); प्रो. अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक-सह-प्रमुख, अस्पताल प्रशासन विभाग; श्री रविंदर सिंह, वित्तीय सलाहकार, पूर्व एवं वर्तमान डीन, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी तथा पीजीआईएमईआर परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। “एआई इन हेल्थकेयर” पर मुख्य संबोधन स्थापना दिवस के अवसर पर “एआई इन हेल्थकेयर” विषय पर मुख्य संबोधन देते हुए प्रो. चतुर्वेदी ने पीजीआईएमईआर को “एक सच्ची राष्ट्रीय धरोहर” बताया और स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में संस्थान के अग्रणी योगदान की सराहना की।

प्रो. चतुर्वेदी ने कहा, “पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ निस्संदेह एक सच्ची राष्ट्रीय धरोहर है। इसका योगदान केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मैं पीजीआईएमईआर परिवार के प्रत्येक सदस्य को इस शानदार यात्रा और भारतीय स्वास्थ्य सेवा को अग्रणी बनाए रखने के लिए बधाई देता हूं।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एआई को चिकित्सा पेशेवरों के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि उनकी क्षमताओं को बढ़ाने वाले साधन के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “आज स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के सबसे सफल उपयोग डॉक्टरों को हटाने के उदाहरण नहीं हैं, बल्कि ऐसे उदाहरण हैं जहां एआई डॉक्टरों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद कर रहा है।

चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में एआई की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रो. चतुर्वेदी ने कहा, “वास्तविक बदलाव यह है कि अब शोधकर्ता ऐसे प्रश्न पूछ सकते हैं, जिनकी जांच करना पहले बहुत महंगा या अत्यधिक समय लेने वाला होता था।”
 भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप एआई विकसित करने की आवश्यकता


समारोह के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, पीजीआईएमईआर निदेशक प्रो. विवेक लाल, डीन (अकादमिक्स) प्रो. संजय जैन तथा डीन (रिसर्च) प्रो. संजीव हांडा द्वारा संस्थान के 35 कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

सम्मानित कर्मचारियों की सूची:

1. श्री अलेल सिंह नेगी, हॉस्पिटल अटेंडेंट, हिस्टोपैथोलॉजी
2. श्री सुशील कुमार, हॉस्पिटल अटेंडेंट, ट्रेनिंग ब्रांच
3. श्री भूराम सिंह, हॉस्पिटल अटेंडेंट, साइटोलॉजी एवं गाइनी पैथोलॉजी
4. श्री सते सिंह, हॉस्पिटल अटेंडेंट, फिजियोथेरेपी
5. श्री प्रताप चंद, हॉस्पिटल अटेंडेंट, जनरल ब्रांच
6. श्री दुर्गा सिंह, हॉस्पिटल अटेंडेंट, कार्यालय उप निदेशक (प्रशासन)
7. श्री किरण पाल, एमटीएस (सैनिटेशन), वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय
8. श्री विनोद कुमार, एमटीएस (सैनिटेशन), फॉरेंसिक मेडिसिन
9. श्री धन सिंह, एमटीएस (सैनिटेशन), सेंट्रल एनिमल हाउस
10. श्री दीपक, एमटीएस (सैनिटेशन), मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी
11. श्री सोनू, एमटीएस (सैनिटेशन), मेडिकल रिकॉर्ड विभाग
12. श्री काली दास, माली, इंजीनियरिंग विभाग
13. श्री राजिंदर सिंह, वर्क इंस्पेक्टर, इंजीनियरिंग विभाग
14. श्री सुरिंदर कुमार, सिक्योरिटी गार्ड, सुरक्षा विभाग
15. श्री परमजीत सिंह, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जनरल ब्रांच
16. श्री अशोक कुमार, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच-I
17. श्री रवजीत सिंह, सीनियर लैब टेक्नीशियन, बायोकेमिस्ट्री
18. सुश्री ललिता अरोड़ा, टेक्निकल असिस्टेंट, हेपेटोलॉजी
19. श्री अश्विनी कुमार, सीनियर लैब टेक्नीशियन, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी
20. मनदीप सैनी सीनियर लैब टेक्नीशियन, पल्मोनरी मेडिसिन
21. श ओमिंदर कुमार , प्राइवेट सेक्रेटरी, पीडियाट्रिक्स
22. रजनी गुप्ता, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, पल्मोनरी मेडिसिन
23. सुश्री रीता ऑफिशिएटिंग DNS, नर्सिंग (इन्फेक्शन कंट्रोल)
24. सुश्री ज्योति ,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी
25. सुश्री मनप्रीत कौर नर्सिंग ऑफिसर, APC PICU
26. सुश्री रजनी नर्सिंग ऑफिसर, रीनल ट्रांसप्लांट OT
27. श्री राजेश, नर्सिंग ऑफिसर, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी वार्ड
28. श्री ललित चंद्र पंत जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच-II
29. श्री सचिन शर्मा सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच-II
30. सुश्री श्वेता, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच-II
31. विवेक कुमार, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच-II
32. सुश्री सुरभि शर्म, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच-I
33.  सौरभ शर्मा, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच-II
34.  अंबिका सैनी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच-I एवं II
35. आनंद यादव असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, रिक्रूटमेंट सेल

समारोह के अंत में प्रो. संजीव हांडा, डीन (रिसर्च), पीजीआईएमईआर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और इसके साथ स्थापना दिवस समारोह का औपचारिक समापन हुआ।
 

 

Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X