Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

चंडीगढ़

कहा - उत्तराखंड में पलायन, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर | मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद सैलजा बोलीं -भाजपा की बांटने की चाल सफल नहीं होने देंगे

Updated on Monday, September 07, 2026 17:49 PM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को बदनाम करने और प्रदेश के भाईचारे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कभी धर्म तो कभी जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस और उत्तराखंड की जनता भाजपा की इस चाल को कभी सफल नहीं होने देगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई सभा के बाद कथित ‘शुद्धीकरण’, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बयानबाजी से स्पष्ट है कि यह सब भाजपा की देखरेख में हो रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। धार्मिक स्थलों के चढ़ावे की चोरी जैसे मामलों ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस उत्तराखंड की जनता से जुड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उत्तराखंड प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भूमि है, यहां धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा।
 
अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के पहले दिन कुमारी सैलजा ने देहरादून के श्री दिगंबर जैन भवन में जैन समाज की ओर से आयोजित ‘नारी संस्कार सम्मेलन’ में भाग लिया। दूसरे दिन उन्होंने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक निकाले गए विरोध मार्च में भाग लिया। बॉक्स सत्य निकेतन हादसे के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: सैलजा नई दिल्ली।/ चंडीगढ़  कुमारी सैलजा ने सत्य निकेतन में छात्रों के पीजी के रूप में इस्तेमाल की जा रही इमारत गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को बड़ी उम्मीदों के साथ दिल्ली पढ़ने के लिए भेजा, उनके दर्द की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए आरोप लगाया कि हादसे के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कुमारी सैलजा ने कहा कि मालवीय नगर और कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसों के बावजूद सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। सत्य निकेतन की इमारत में सुरक्षा की स्थिति क्या थी, बेसमेंट में काम कैसे चल रहा था और उसकी निगरानी कौन कर रहा था, सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा। दूसरे शहरों से पढ़ाई और नौकरी के लिए दिल्ली आने वाले युवाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
 
Have something to say? Post your comment
सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

: वार्ड-6 मनीमाजरा में भाजपा ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

: चंडीगढ़ में ड्यूटी चोरी और नकली जहरीली सिगरेटों का खुला कारोबार, दीपावली पर मिली छूट से उठे सवाल

मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

: मनीमाजरा वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों की रफ्तार जारी, शांति नगर की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

: मोदी जी के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जीएमएमएस स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

: 7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन फतह कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार ने रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

: चंडीगढ़: हेड कांस्टेबल म/र्डर केस में बड़ा खुलासा! बेटा ही निकला का\तिल, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

X